{"_id":"6a664325f389fb569e0404b6","slug":"five-children-found-malnourished-31-tb-patients-detected-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-161463-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पांच बच्चे कुपोषित, टीबी के 31 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पांच बच्चे कुपोषित, टीबी के 31 मरीज मिले
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनीपुर में रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले के दौरान मरीजों को उपचार
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन रविवार को 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इस दौरान जांच में टीबी के 31 मरीज और पांच बच्चे कुपोषित मिले। मेले में सबसे अधिक बुखार और त्वचा रोग के मरीज रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1683 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 677 पुरुष, 821 महिलाएं और 185 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान कोविड हेल्प डेस्क पर 278 मरीजों की जांच की गई, हालांकि कोई संक्रमित नहीं मिला।
इसके अलावा 153 गैस्ट्रो, 136 डायबिटीज, 268 त्वचा रोग, 88 उच्च रक्तचाप और 31 टीबी मरीज चिह्नित किए गए। इसके अलावा जांच के दौरान पांच कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया गया। इसके साथ ही अन्य बीमारियों के 485 मरीज मिले और एक मरीज को सर्जरी के लिए रेफर किया गया। सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि मेला में चिकित्सकों की ड्यूटी के साथ ही दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रही। यहां पर उपचार कराने आने वाले मरीजों को उनकी आवश्यकता और बीमारी के आधार पर जांच व दवाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
तीन दिनों से नहीं छोड़ रहा बुखार
काजीपुर के रहने वाले मंगेश को तीन दिनों से बुखार की शिकायत है। रविवार को वह हंसवर पीएचसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि चिकित्सक ने खून की जांच कराने के बाद दवाएं दी हैं।
शरीर में खुजली से परेशान
किशनपुर गांव के रहने वाले मो. दानिश दवा इब्राहिमपुर कुसमा पीएचसी पहुंचे। दानिश ने बताया कि बारिश में भीगने के बाद उनके शरीर में खुजली हो गई है। चिकित्सक को दिखाने के बाद दवा ली है।