{"_id":"58a9cd814f1c1bd257d870f5","slug":"first-of-all-do-voting-then-rest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मतदान फिर बाकी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मतदान फिर बाकी काम
amar ujala
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान सभी का अधिकार है। प्राथमिकता के आधार पर वोट करना चाहिए। खुद मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। शत प्रतिशत मतदान कर देश के विकास में अपना योगदान दें। ये बातें रविवार को अकबरपुर बस स्टेशन परिसर पर लखनऊ से आई मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहीं।
उन्होंने कहा कि लोग प्राथमिकता के आधार पर पहलेे मतदान करें इसके बाद ही अन्य कार्य करें। बाद में विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
शनिवार देर रात लखनऊ से मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस अकबरपुर पहुंची।
रविवार सुबह डीएम वैभव श्रीवास्तव ने एक्सप्रेस बस को जनपद भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मतदाता 27 फरवरी को अकबरपुर, कटेहरी, जलालपुर व टांडा और नौ मार्च को आलापुर विधानसभा सीट के लिए होने वाले मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बस यहां से जिला भ्रमण के लिए निकल पड़ी। अकबरपुर बस स्टेशन के निकट से ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। विभिन्न मार्गों का भ्रमण करती हुई रैली वापस बस स्टेशन पहुंचकर संपन्न हुई।
हाथों में जागरूकता संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लिए छात्र-छात्राओं ने लोगों से मतदान के दिन घरों से निकलकर प्राथमिकता के आधार पर मतदान करने का आह्वान किया। कहा कि जब तक शत प्रतिशत मतदान नहीं होगा, तब तक योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव नहीं किया जा सकता।