फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fire broke out in a mobile shop due to short circuit, loss of lakhs

Ambedkar Nagar News: शॉर्ट सर्किट के कारण मोबाइल शॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 30 Jul 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a mobile shop due to short circuit, loss of lakhs
जलालपुर ​स्थित दुकान में जले पड़े मोबाइल। 
अंबेडकरनगर। जलालपुर यादव चौराहे पर स्थित सगे भाई अशोक और अभिषेक की पान व मोबाइल की दुकान में सोमवार देर रात आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में दुकान में रखे करीब 90 लाख रुपये के मोबाइल व अन्य सामान जलने की बात कही जा रही है। फिलहाल तहसील प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दुकानदार अशोक मिश्र ने बताया कि जलालपुर यादव चौक में तीन मंजिला मकान बना हुआ है। उसी में लगभग 25 वर्षों से पान की दुकान चलते हैं। इसी दुकान के बगल में छोटे भाई अभिषेक मिश्र की मोबाइल की दुकान थी। रोज की तरह रात में 10 बजे दोनों भाई दुकान बंद कर जलालपुर के साहबतारा स्थित घर चले गए थे। लगभग रात 11:30 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी की दुकान में आग लग गई है। अशोक मिश्रा ने बताया कि छोटे भाई अभिषेक और अनिल के साथ दुकान पर पहुंचा तो देखा कि आग की लपटें उठ रही थीं। अनिल ने दुकान का शटर खोलने की कोशिश की, जिससे वह मामूली रूप से झुलस गया। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। इस अग्निकांड में लगभग 80 से 90 लाख का नुकसान होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

अभिषेक के अनुसार मोबाइल शॉप में कई कंपनियों के मोबाइल थे, जिनकी कीमत एक हजार से लेकर दो लाख रुपये तक थी। दुकान में रिपेयरिंग का काम भी होता था। इसमें कस्टमर के मोबाइल भी जल गए। रविवार को दुकान के लिए 17 लाख रुपये के सभी कंपनियों के मोबाइल ऑर्डर पर मंगवाए गए थे, वो भी दुकान में रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुकसान के आकलन के लिए एसडीएम राहुल गुप्ता ने संबंधित लेखपाल गुलनाज बानो से हुए नुकसान का रिपोर्ट मांगी है। एसडीएम ने बताया कि नुकसान का सर्वे होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed