फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fight during ration shop election, many injured

Ambedkar Nagar News: राशन की दुकान के चुनाव के दौरान मारपीट, कई घायल

Thu, 02 Jan 2025 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Fight during ration shop election, many injured
अंबेडकरनगर। सरकारी राशन की दुकान के चुनाव को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दो वर्गों के लोग चुनाव अधिकारी के सामने ही मारपीट करने लगे। मारपीट में एक वर्ग के कई लोग घायल हो गए। मालीपुर थाना की पुलिस ने डंडा पटककर भीड़ को तितर बितर किया और बवाल कर रहे तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

घटना मालीपुर थाना के कैथी नसीरपुर गांव की है। अकबरपुर ब्लॉक के कैथी नसीरपुर गांव की सरकारी राशन की दुकान कई माह से निलंबित चल रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिला मजिस्ट्रेट ने बीडीओ अकबरपुर को चुनाव कराने का आदेश दिया था। बृहस्पतिवार को एडीओ पंचायत, एडीओ आईएसबी, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। यह राशन की दुकान पहले सामान्य जाति के लिए आरक्षित थी। इस बार ये अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई थी। दूसरा पक्ष न्यायालय में दायर वाद का हवाला देकर चुनाव निरस्त करने की मांग करने लगा। चुनाव लड़ने वालों में अनिल कुमार, वेद प्रकाश, अजय कुमार और पूजा भारती ने अपना-अपना दावा कर दिया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने गिनती के आधार पर वेद प्रकाश की जीत की घोषणा कर दी, जिसके बाद हो हल्ला शुरू हो गया। एक वर्ग के लोग चुनाव अधिकारी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए दोबारा गिनती कराने की मांग करने लगे। दोनों वर्ग के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। चुनाव अधिकारी अपना रिकॉर्ड लेकर भाग निकले। बवाल की सूचना पर मालीपुर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंचे। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। मौके पर राकेश तिवारी पुत्र राम बदन, अवनीश शुक्ल पुत्र भारत प्रसाद और अभिषेक पुत्र पवन को हिरासत में ले लिया गया। ग्रामीणों ने चुनाव अधिकारियों पर नियम विपरीत प्रधान पक्ष के उम्मीदवार को चुनाव जितवाने का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed