फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fearless miscreants pulled the scarf of a teenager

Ambedkar Nagar News: बेखौफ मनचलों ने खींचा किशोरी का दुपट्टा, विरोध पर पीटा

Wed, 21 Aug 2024 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Fearless miscreants pulled the scarf of a teenager
अंबेडकरनगर। एक वर्ष पहले हंसवर में छात्रा का दुपट्टा खींचने से हुई मौत के करीब एक वर्ष बाद अब कटका में दुस्साहसिक वारदात हुई है। तीन बेखौफ बाइक सवार मनचलों ने दिन दहाड़े सेमरा में बहन व एक अन्य युवती के साथ जा रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुपट्टा खींच लिया। इससे पैदल जा रही किशोरी गिर पड़ी और घायल हो गई। किशोरी व दो अन्य युवतियों ने दो आरोपी को पकड़ कर पिटाई भी कर दी। परिजनों का आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी की पिटाई भी कर दी गई। पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


गत वर्ष हंसवर में छात्रा का दुपट्टा खींचने के बहुचर्चित कांड जैसी दुस्साहसिक वारदात अब कटका थाना क्षेत्र में हुई है। मंगलवार देर शाम 17 वर्षीय किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ सेमराबाजार से घर जा रही थी। इनके साथ एक अन्य युवती भी थी। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन मनचले पीछे से वहांं पहुंचे।
विज्ञापन




पीछे बैठे दो मनचलों ने बेखौफ होकर सरेराह किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बड़ी बहन ने इसका विरोध किया लेकिन वे छींटाकसी करते रहे। परिवार का आरोप है कि इसी बीच पीछे बैठे दोनों मनचलों में से एक ने किशोरी का दुपट्टा खींच लिया इससे वह सड़क पर गिर पड़ी। तीनों मनचले भी गिर गए। एक मनचला तो फरार हो गया लेकिन दो अन्य को किशोरी व युवतियों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। जब तक स्थानीय लोग जुटते तब तक अन्य दोनों आरोपी भी बाइक छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने डायल 112 टीम को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि मनचलों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी व उसकी बड़ी बहन की पिटाई भी की। बाद में घायल किशोरी को लेकर परिजन थाने पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।



तहरीर के आधार पर दो युवकों छोटू पांडेय निवासी पाभीपुर, प्रांजल गुप्ता दुल्हूपुर व एक किशोर के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट की धारा में केस दर्ज कर लिया गया। सभी पर पॉक्सो एक्ट की भी कार्रवाई की गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। तीनों आरोपियों को उनके घर से बुधवार भोर में गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपियों को जिला जेल जबकि किशोर आरोपी को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी है। एसपी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि घटना के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।




ताजा हुई हंसवर कांड की याद

कटका की घटना ने एक वर्ष पहले हुए हंसवर कांड की याद ताजा कर दी है। गत वर्ष 15 सितंबर को स्कूल से घर जा रही इंटरमीडिएट की 17 वर्षीय छात्रा नैंसी से छेड़खानी करते हुए मनचलों ने हीरापुर बाजार में दुपट्टा खींच लिया था। साइकिल सवार छात्रा की सड़क पर गिरने से मौत हो गई थी। अलग अलग समुदाय से जुड़ा मामला होने के कारण घटना ने काफी तूल पकड़ा था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दखल देते हुए उस समय पुलिस अधिकारियों को भरी मीटिंग में फटकार लगाई थी। पुलिस ने आरोपियों को मुठभेड़ में पकड़ा था। राजनीतिक दलों ने भी इस मामले को खूब उठाया था जिससे समूचा हंसवर थाना क्षेत्र काफी सरगर्मी का केंद्र बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed