{"_id":"641c953bfaf94105400600f5","slug":"father-is-ill-please-pass-guruji-ambedkar-nagar-news-c-13-1-144186-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पिता जी बीमार, पास कर दीजिए गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पिता जी बीमार, पास कर दीजिए गुरुजी
Thu, 23 Mar 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मेरे पिता जी की तबीयत बहुत खराब है। मैं पास नहीं हुआ तो उन्हें सदमा लग सकता है। मुझे पास कर दीजिए। भगवान भी आपका भला करेंगे। बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन में गुरुवार को हाईस्कूल के एक छात्र की कॉपी में यह लिखा मिला। इसके साथ ही विज्ञान व गणित वर्ग की कॉपियों में ज्यादा नोट निकल रहे हैं। 514 परीक्षक व उपप्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे।
शिक्षकों द्वारा कॉपी जांचते समय सिर्फ छात्र-छात्राओं के उत्तरों को ही नहीं देखना पड़ रहा, छात्र-छात्राओं की तमाम अपील भी उनके सामने आ रही है। बीएन इंटर कॉलेज में गुरुवार को एक मार्मिक अपील में हाईस्कूल के छात्र ने पिता की बीमारी का हवाला देकर पास करने की विनती की। शिक्षक ने बताया कि यूं तो छात्र उत्तर देने में कमजोर नहीं लग रहा था लेकिन संभवत: उसे अच्छे नंबरों की उम्मीद है।
इसी विद्यालय में एक अन्य छात्र ने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला दिया। कहा कि मेरे चार भाई व तीन बहन हैं। पिता छोटी सी दुकान चलाते हैं। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि फेल होने पर दोबारा उसी कक्षा में पढ़ाई कराई जा सके।
विज्ञापन
अन्य मूल्यांकन केंद्रों पर भी भावुक अपील सामने आ रही है। इसके साथ ही छिटपुट तौर पर अलग-अलग विषयों की कॉपियों से नोट भी निकल रहे हैं। गणित व विज्ञान वर्ग की कॉपियों से अपेक्षाकृत ज्यादा नोट मिल रहे हैं।
गुरुवार को छह मूल्यांकन केंद्रों पर 1500 परीक्षक व उपप्रधान परीक्षकों ने 57,881 कॉपियां जांची। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम की प्रभारी अनुपमा उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार को बीएन इंटर कॉलेज केंद्र पर 6,820, डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज अकबरपुर में 12,724, सरदार पटेल इंटर कॉलेज लारपुर में 8,306, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन में 11,925, जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव जलालपुर में 7,539, संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में 10,567 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ।
उन्होंने बताया कि जिले को 4,08214 कॉपियां जांचने के लिए आवंटित की गईं। इसकी तुलना में 3,73,079 कॉपियां संबंधित केंद्रों पर पहुंच गई हैं। इनमें से अब तक 1,66,441 काॅपियों का मूल्यांकन हो चुका है।
इनमें बीएन इंटर कॉलेज में 19,647, डॉ. गणेश कृष्ण जेतली कॉलेज में 35,937, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में 24,890, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन में 30,335, जनता इंटर कॉलेज बड़ागांव में 21,964, संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में 33,968 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ है।