फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers face rain bloom

बारिश से खिले किसानों के चेहरे

Tue, 19 Jan 2016 11:15 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers face rain bloom
तमाम मुश्किलों से जूझ रहे किसानों के लिए मंगलवार को हुई बारिश वरदान साबित हुई। दलहनी व तिलहनी फसलों के लिए बारिश ने संजीवनी का काम किया। सबसे ज्यादा फायदा गेहूं की फसल को हुआ है, जिसे लेकर किसान सबसे ज्यादा चिंतित थे। यूं तो मंगलवार को बारिश व हवा चलने से गलन अपने चरम पर थी, लेकिन किसानों के लिए इससे बड़ी राहत फसलों के मामले में और कुछ हो नहीं सकती थी। उधर दिनभर हुई रिमझिम बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बाजारों की रौनक पर भी इसका असर पूरे दिन दिखाई पड़ा।
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों से तापमान में हो रही लगातार वृद्धि का सबसे प्रतिकूल प्रभाव गेहूं की फसल पर पड़ रहा था। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्द मौसम में ही गेहूं के दानों में मजबूती आती है। तापमान में वृद्धि से दानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इसके अलावा सरसों, आलू, मटर, उरद की फसल भी सिंचाई के अभाव में प्रभावित हो रही थी। इस बीच सोमवार दोपहर जब बादल छाए तो किसानों में बारिश होने की उम्मीद बढ़ गई।
विज्ञापन


मंगलवार पूर्वाह्न से जब रिमझिम बारिश शुरू हुई तो बारिश की एक-एक बूंद मानों गेहूं और दलहनी व तिलहनी फसलों के लिए अमृत बनकर गिर रही थी। बारिश के चलते तापमान गिरने से कम लोग ही घरों से निकले। मगर किसान ठंड को दरकिनार करते हुए खेतों में पहुंच गए। उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। कारण यह कि इसका सबसे अधिक लाभ गेहूं की फसल पर पड़ा है। तापमान गिरने व बारिश होने से न सिर्फ उसके कल्ले पूरी तरह विकसित होंगे, बल्कि दाने भी बड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर के किसान रामतीरथ वर्मा व विनोद तिवारी ने बताया कि उन्होंने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी। तापमान में गिरावट आने व बारिश होने से गेहूं की फसल अच्छी होने की उम्मीद बढ़ गई। भीटी के रामबख्श सिंह व भगवतीदीन ने कहा कि बारिश न होती हो, तो दलहनी व तिलहनी फसलों की सिंचाई करनी पड़ती। जलालपुर के किसान जनार्दन शुक्ल व संतराम वर्मा ने कहा कि ये बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। यदि दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम रहे, तो फसलों को व्यापक लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed