{"_id":"6a95b24c93c7ea5eb60e1f1e","slug":"farmer-dies-after-getting-electrocuted-in-the-field-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-163966-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: खेत में करंट की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: खेत में करंट की चपेट में आकर किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मालीपुर क्षेत्र में धान के खेत में निराई करते समय बिजली के केबल की चपेट में आने से किसान बलभद्र (60) की मौत हो गई। घटना के बाद शव के पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच काफी देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही। पहले पुलिस ने पंचनामा कर शव बड़े बेटे को सौंप दिया, लेकिन शाम को छोटे बेटे व बेटियों ने पोस्टमार्टम के बिना अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज भेजकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई।
धमरूआ निवासी बलभद्र सोमवार सुबह करीब आठ बजे खेत में धान की निराई करने गए थे। आरोप है कि दूसरे किसान द्वारा खेत तक ले जाई गई बिजली की केबल के संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया। आसपास मौजूद किसानों ने केबल को डंडे से हटाया और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में बलभद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस पहुंची। मृतक के बड़े बेटे अनिल की मांग पर पुलिस ने पंचनामा कर शव बिना पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया। शाम को शव घर पहुंचने पर मृतक की बेटियों और छोटे बेटे ने पोस्टमार्टम के बिना अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। इसकी सूचना पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
परिजनों की मांग के बाद स्थानीय पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने पहले से पंचनामा होने का हवाला देते हुए दोबारा पंचनामा करने से इन्कार किया। बाद में दोनों थानों की पुलिस के बीच बातचीत के बाद शव को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।