{"_id":"6a95b39ddb299f07c60082d4","slug":"digital-library-inaugurated-in-345-gram-panchayats-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-163942-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 345 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 345 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ
विज्ञापन
भीटी के धरमगंज में सोमवार को डिजिटल लाइब्रेरी के शुभारंभ अवसर पर छात्र से संवाद करते मुख्य विक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे ग्रामीण युवाओं के लिए सोमवार से गांव में ही पढ़ाई के संसाधन उपलब्ध हो गए। जिले के नौ विकासखंडों की 345 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। पहले दिन कई लाइब्रेरियों में पहुंचे युवाओं ने अखबार पढ़ने के साथ उपलब्ध पुस्तकों और सुविधाओं का इस्तेमाल किया।
अकबरपुर के रसूलपुर दियरा में प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने इसका शुभारंभ किया। भीटी के धरमगंज में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने भी लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इन केंद्रों पर कंप्यूटर, प्रिंटर और यूपीएस जैसे उपकरण लगाए गए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों के अलावा महापुरुषों की जीवनियां भी यहां रखी गई हैं। अध्ययन के लिए कुर्सी, मेज और बेंच की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक लाइब्रेरी के निर्माण व संसाधनों पर करीब चार लाख रुपये खर्च हुए हैं। संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सचिव और सहायक ग्राम पंचायत अधिकारी को दी गई है। बसखारी क्षेत्र की सिंहपुर, सुलेमपुर परसावां सहित अन्य पंचायतों में भी केंद्र शुरू हुए हैं। जिला पंचायती राज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडेय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं को गांव में ही अध्ययन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है।
इन डिजिटल लाइब्रेरी में ग्रामीण युवाओं को अध्ययन सामग्री मिलेगी। उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए डिजिटल संसाधन भी उपलब्ध होंगे। इससे उन्हें जिला मुख्यालय तक बार-बार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। युवाओं के समय और खर्च दोनों की बचत होगी। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विकासखंडवार लाइब्रेरी की संख्या
जिले के नौ विकासखंडों में कुल 345 डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं। अकबरपुर में सर्वाधिक 73 लाइब्रेरी शुरू हुई हैं। जलालपुर में 48, जहांगीरगंज में 41 और टांडा में 40 लाइब्रेरी हैं। भीटी में 31, बसखारी में 27 और कटेहरी में 26 लाइब्रेरी बनी हैं। भियांव में 25 और रामनगर में 34 डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं।