{"_id":"6a95b3bec7c27ecdb00be16b","slug":"teacher-rammilan-gupta-will-receive-the-state-award-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-163957-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शिक्षक राममिलन गुप्ता को मिलेगा राज्य पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शिक्षक राममिलन गुप्ता को मिलेगा राज्य पुरस्कार
विज्ञापन
.राममिलन गुप्ता।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर। सीमित संसाधनों वाले ग्रामीण परिवेश के बच्चों को बेहतर शिक्षा और अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों ने कंपोजिट विद्यालय नसीरपुर चितौना के सहायक अध्यापक राममिलन गुप्ता को राज्य शिक्षक पुरस्कार तक पहुंचाया है। शिक्षा क्षेत्र जहांगीरगंज में तैनात गुप्ता ने शिक्षण को केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी तैयार किया।
17 जुलाई 2003 को शिक्षक सेवा शुरू करने वाले गुप्ता ने ग्रामीण बच्चों की शैक्षिक जरूरतों को समझते हुए कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त अभ्यास और नियमित मार्गदर्शन की व्यवस्था की। उनके प्रयासों से विद्यालय के 13 विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित हो चुके हैं। वहीं राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा (एनएमएमएस) में अब तक 161 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने खेल गतिविधियों को भी प्राथमिकता दी। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय की जिमनास्टिक टीम ने वर्ष 2018 में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया। वर्ष 2019 में विद्यालय की हॉकी टीम ने भी राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया।आलापुर क्षेत्र के नरवा पीतांबरपुर गांव निवासी राममिलन गुप्ता के राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन की सूचना से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी है। विभिन्न सामाजिक एवं शिक्षण संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया।