{"_id":"6a95b3082ce2b919e605ec91","slug":"clouds-rained-all-night-waterlogging-from-the-city-to-the-village-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-163960-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रातभर बरसे बादल, शहर से गांव तक जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रातभर बरसे बादल, शहर से गांव तक जलभराव
विज्ञापन
अकबरपुर-बनगांव मार्ग पर डिहवा गांव पर पेड़ गिरने से आवागमन हुआ प्रभावित। संवाद
अंबेडकरनगर। रविवार देर शाम बदला मौसम सोमवार को भी लोगों की परीक्षा लेता रहा। जिले के कई हिस्सों में रात से दिनभर रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। अकबरपुर, जलालपुर, भीटी, कटेहरी और टांडा में हुई जोरदार बारिश से सड़कें और गलियां पानी में डूब गईं। कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित हुआ।
रविवार शाम करीब सात बजे अचानक मौसम बदला। बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक बारिश होने के बाद रात एक बजे फिर गरज-चमक के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। अकबरपुर में सुबह करीब पांच बजे तक, जबकि जलालपुर में छह बजे तक बारिश हुई। इसके बाद भी कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रही।
बारिश के दौरान कलेक्ट्रेट गेट के सामने पानी भरने से लोगों को उसी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। अयोध्या मार्ग, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे ओवरब्रिज के नीचे, गांधीनगर समेत कई मोहल्लों में जलभराव से लोग परेशान रहे। सड़कों के किनारे पानी भरने से पैदल राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जलालपुर और अन्य कस्बों के निचले इलाकों में भी पानी भर गया। जलालपुर तहसील क्षेत्र में रफीगंज बाजार से भियांव दरगाह जाने वाला मुख्य मार्ग जलभराव के कारण इन दिनों बेहद खतरनाक हो गया है।
विज्ञापन
अबरपुर की इंद्रलोक कॉलोनी निवासी संतोष सिंह के मकान पर रात करीब दो बजे बिजली गिर गई। इससे मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घर में लगे बिजली के कई उपकरण भी जल गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
धान की फसल को मिला पानी, किसानों के चेहरे खिले
बारिश ने जहां आम लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं, वहीं किसानों के लिए राहत लेकर आई। पानी के अभाव में सूख रहे धान के खेतों को बारिश से पर्याप्त पानी मिला। किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल को बारिश की बेहद जरूरत थी। समय पर हुई बारिश से फसल को बड़ा सहारा मिला है। साथ ही सिंचाई के खर्च में भी राहत मिलेगी।
250 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरा, आवागमन बाधित
कटेहरी। रविवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश के दौरान अकबरपुर-बनगांव मार्ग पर डिहवा गांव के पास करीब 250 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ धराशायी हो गया। यह स्थान ब्रह्मबाबा स्थान के नाम से प्रसिद्ध है, जहां स्थानीय लोग पूजा-पाठ करते हैं। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति पेड़ की चपेट में नहीं आया। सोमवार दोपहर तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर हटाने का काम शुरू किया।