फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   farmer died from the shock of waste Crop

फसल बर्बादी के सदमे से किसान की मौत

Sat, 07 Nov 2015 10:39 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरई गांव में शुक्रवार देर शाम खेत में काम करते समय धान की खराब फसल देखकर हृदयगति रुकने से किसान की मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि किसान को बीते दिनों खराब हुई गेहूं की फसल का मुआवजा भी नहीं मिला था, जिससे वह आर्थिक संकट से जूझ रहा था। इस बीच धान की फसल भी बर्बाद होने से उसे काफी सदमा लगा था। उधर, स्थानीय प्रशासन ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन


बिहरई गांव निवासी जोखूराम वर्मा (42) पुत्र उदयराज वर्मा शुक्रवार देर सायं खेत में कार्य कर रहा था। उसने दो बीघा खेत में धान की फसल बोई थी। समुचित सिंचाई नहीं होने से उसकी अधिकांश फसल चौपट हो गई थी। इससे वह काफी सदमे में था। शुक्रवार को जोखूराम बचीखुची फसल की कटाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजनों के मुताबिक दाना कमजोर देखकर जोखूराम को सदमा लगा और देखते ही देखते हृदयगति रुकने से उसकी मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने तत्काल जोखूराम को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

परिवारीजनों का कहना है कि गेहूं की फसल बर्बाद होने से उसकी आर्थिक स्थिति काफी गड़बड़ हो गई थी। स्थानीय राजस्व कर्मियों की लापरवाही के चलते उसे मुआवजा भी नहीं मिल सका था। गेहूं के बाद अब धान की फसल भी बर्बाद होने से जोखूराम सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका, जिससे उसे हार्टअटैक पड़ गया।


उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। उधर, एसडीएम नरेंद्र सिंह ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। कहा कि ऐसी स्थिति तो अब नहीं है कि सदमे से किसी किसान की मौत हो जाए, फिर भी जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed