{"_id":"5d3f228e8ebc3e6cb370d89f","slug":"farmer-ambedkar-nagar-news-lko473510680","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच प्रभावित किसानों को दिया जाए आवासीय दर से प्रतिकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच प्रभावित किसानों को दिया जाए आवासीय दर से प्रतिकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। एनएच 233 से प्रभावित किसानों को आवासीय दर से प्रतिकर दिलाने को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर्मा के नेतृत्व में किसानों व पदाधिकारियों ने सात सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें किसानों को अविलंब प्रतिकर दिलाने की मांग की गई। अन्य समस्याओं का भी जिक्र किया गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि एनएच 233 से प्रभावित किसानों को आवासीय दर पर प्रतिकर दिलाने को लेकर लंबे समय से संगठन संघर्षरत है। इसके लिए जिला प्रशासन के अलावा शासन को भी पत्र देकर अवगत कराया गया, लेकिन उचित निर्णय अब तक नहीं लिया जा सका है। बताया कि पिछले समझौते के आधार पर 43 गांवों के किसानों के लिए डीएम सर्किल रेट 2012 के आधार पर प्रतिकर का निर्धारण किया गया था। हालांकि, इस पर बाद में कोई विचार नहीं किया गया।
किसानों को अपने ही हक के लिए दौड़ना पड़ रहा है। बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से बाढ़ का पानी निकालने के लिए नाले की व्यवस्था व किसानों के आने-जाने के लिए अंडरपास का भी समझौता हुआ था, लेकिन इसे अमल में नहीं लाया जा सका। वक्ताओं ने प्रशासन से समुचित प्रतिकर दिलाने व समझौते के आधार पर नाली व रास्ते के निर्माण की मांग की। इस मौके पर लक्षीराम वर्मा, परशुराम पटेल, रणजीत वर्मा, मस्तराम, मोहनलाल मौर्य, सर्वजीत, सुभाष यादव, रामगुनी वर्मा, विद्याराम विश्वकर्मा, रामनेवल पासवान आदि मौजूद रहे।