फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Family member's grieved after the death of young man in Saudi Arabia

सऊदी अरब में युवक की मौत से परिवार में कोहराम

Thu, 13 Jul 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 13 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Family member's grieved after the death of young man in Saudi Arabia
सऊदी अरब - फोटो : symbolic

सऊदी अरब में चालक के तौर पर कार्य कर रहे वाजिदपुर मोमिनपुर गांव के युवक साहबजादे (27) की वहां मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। गुरुवार सुबह यह सूचना परिवारीजनों को मिली तो कोहराम मच गया। परिवार के साथ पास पड़ोस के लोग भी दुखी हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पर मानो पहाड़ गिर पड़ा हो। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 
साहबजादे वाजिदपुर मोमिनपुर निवासी मोहम्मद सईद का पुत्र था। सईद अपने पुत्र शहजादे, साहबजादे, जावेद, जुनेद, सुहेल व शहान के साथ पावरलूम पर मजदूरी कर परिवार का खर्च चला रहे थे। घर की आर्थिक कमजोरी को दूर करने के लिए तीन वर्ष पूर्व साहबजादे को किसी तरहत पैसों का इंतजाम कर सईद ने काम करने के लिए सऊदी अरब भेजा। वहां साहबजादे एक अरबी का वाहन चलाता था।
विज्ञापन


दो वर्ष के बाद वह घर लौटा तो घर की मरम्मत आदि भी कराई। छह माह पूर्व वह पुन: सऊदी अरब चला गया और नौकरी करने लगा। उसकी मदद से परिवार की आर्थिक तंगी कुछ दूर हुई। इस बीच गुरुवार सुबह सईद को बेटे के बारे में एक ऐसी खबर मिली कि मानो उन पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी अरब से मोहम्मद सईद के मोबाइल पर कॉल आई कि साहबजादे अपने मालिक को लेकर कार से जा रहा था और उसका एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में साहबजादे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह खबर सुन सभी लोग सन्न रह गए। परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पिता व बूढ़ी मां का रो रोकर बुरा हाल है।


जानकारी होने पर रिश्तेदारों के साथ आसपड़ोस के लोग जमा हो गए। मोहम्मद सईद ने बताया कि शव को गांव नहीं मंगाया जाएगा। गांव के कुछ और लोग भी वहां नौकरी करते हैं। शुक्रवार को बादे नमाजे जुमा शव को सुपुर्दे खाक कर दिया जाएगा। उधर एसडीएम रामकुमार का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। लेखपाल को भेजकर जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed