{"_id":"64beb80ea1afaf0d8a0840b7","slug":"failed-power-supply-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-728-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 24 घंटे ठप रही 20 हजार आबादी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 24 घंटे ठप रही 20 हजार आबादी की बिजली
Mon, 24 Jul 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ (अंबेडकरनगर)। महरुआ उपकेंद्र के नसीरपुर व पतौना फीडर से बिजली आपूर्ति 24 घंटे बाधित रही। इसके चलते क्षेत्र की करीब 20 हजार आबादी को रविवार रात भीषण गर्मी के बीच गुजारनी पड़ी। सोमवार शाम आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली।
नसीरपुर व पतौना फीडर से रविवार शाम पांच बजे आपूर्ति ठप हाे गई थी। क्षेत्र के लोग पूरी रात बिजली आने का इंतजार करते रहे। सोमवार को शिकायत पर उपकेंद्र के कर्मचारियों की पड़ताल में पता चला कि तार टूटने की वजह से आपूर्ति ठप हुई। इससे कटरिया, बड़ागांव, मथानी, नसीरपुर, लोकनाथपुर, रामपुर हरिनंदन, बाहरपुर, किशुनीपुर, पतौना, मंशापुर, मीरपुर, पक्खनपुर आदि गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई घंटों तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने शिकायत दर्ज कराई लेकिन रात बिजली के बिना ही गुजारनी पड़ी। उपकेंद्र कर्मचारी सोमवार को हरकत में आए और गड़बड़ी दूर कर शाम पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।