फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   English medium education

62 परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र से होगी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई

Thu, 06 Feb 2020 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
English medium education
अंबेडकरनगर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए नए शिक्षा सत्र में 62 परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम का दर्जा मिलेगा। इसके साथ ही जिले में अंग्रेजी माध्यम से संचालित परिषदीय विद्यालयों की संख्या 234 हो जाएगी। इससे करीब 10 हजार छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम का दर्जा देने की आवश्यक प्रक्रिया तेज कर दिया है। जिन विद्यालयों को अब अंग्रेजी माध्यम का दर्जा दिया जा रहा, उसमें 50 प्राथमिक स्तर के तथा 12 उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश की सत्ता में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद से परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता को सुधारने की मुहिम तेजी से चल रही है। नई योजनाओं के माध्यम से जहां परिषदीय स्कूलों की दशा को सुधारा जा रहा है, वहीं सरकारी स्कूलों में काण्वेंट जैसी शिक्षा मिले इसके लिए परिषदीय स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम का दर्जा देने का काम किया जा रहा है। अब तक जिले में 160 प्राथमिक व 12 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम का दर्जा दिया जा चुका है। शासन की मंशानुरूप चल रही योजना से विद्यालयों में हो रहे सुधार को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2020-21 में 62 परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम का दर्जा दिए जाने की पहल शुरु कर दी है। इसमें सभी 9 ब्लाकों से कुल 50 प्राथमिक विद्यालय व 12 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। इससे आगामी नए शिक्षा सत्र से संबंधित 62 विद्यालयों में भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की इस पहल से इन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 10 हजार से अधिक छात्र छात्राओं को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा मिल सकेगी। अंग्रेजी माध्यम का दर्जा मिलने से छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा के साथ साथ बच्चों को बैठने के लिए डेस्क बेंच आदि सुविधाएं भी मिलेंगी। बरधाभिउरा के संतराम व सतीश कुमार ने बेसिक शिक्षा विभाग की इस पहल की सराहना की। कहा कि सरकार का प्रयास काफी सराहनीय है। आम नागरिकों के बीच अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के प्रति लगाव बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार ने परिषदीय स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम का दर्जा देने की पहल शुरु कर गरीब परिवार के छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। सरकार को योजना लागू करने के साथ ही व्यवस्थाओं पर भी प्राथमिकता से फोकस करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र में 62 परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम का दर्जा देने की प्रक्रिया चल रही है। इनमें से अधिकांश विद्यालयों का चयन कर लिया गया है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से छात्र छात्राओं को और बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।
- अतुल कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed