{"_id":"674ff7b509e09c086808246c","slug":"encroachment-from-pond-land-was-removed-on-the-orders-of-the-court-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-125528-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कोर्ट के आदेश पर हटवाया गया तालाब की भूमि से अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कोर्ट के आदेश पर हटवाया गया तालाब की भूमि से अतिक्रमण
Wed, 04 Dec 2024 12:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:03 PM IST
विज्ञापन
बरियावन ग्राम सभा में जेसीबी से हटाया जाता अतिक्रमण।
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। बरियावन में तालाब की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने मंगलवार को जेसीबी के जरिए हटवा दिया। संबंधित को चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गांव निवासी मन्नू यादव ने हाईकोर्ट में तालाब पर अतिक्रमण को लेकर रिट दायर किया था। अदालत ने इसका संज्ञान लेते हुए तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन को आदेश दिया। इसके बाद अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी की गई। लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। इस पर मंगलवार को नायब तहसीलदार हुबलाल के नेतृत्व में राजस्व टीम गांव पहुंची। इसके बाद पैमाइश की गई। पैमाइश में तीन ग्रामीणों का अतिक्रमण पाया गया। इस पर जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। नायब तहसीलदार ने कहा कि कोर्ट के आदेश के अनुपालन में कब्जा हटाया गया है। सचेत किया गया है कि दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कानून गो रवींद्र कुमार एवं अजय सिंह व लेखपाल अजय त्यागी मौजूद रहे।