{"_id":"683754874d75ac908e007d6b","slug":"electricity-supply-was-disrupted-for-three-hours-due-to-transformer-explosion-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-135662-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन घंटे बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन घंटे बाधित रही बिजली
Wed, 28 May 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 28 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-टांडा मार्ग पर रगड़गंज नहर के पास बिजली के खंभे पर लगे 10 केवीए जंपर से निकली आग ने मंगलवार रात को ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने दमकल को फोन कर सूचना दी। दमकल वाहन की मदद से ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझा दिया गया, लेकिन ट्रांसफार्मर में पानी जाने से वह शाॅर्ट कर गया। इससे वीआईपी फीडर की आपूर्ति रात 11 बजे ठप हो गई।
सूचना पर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने ट्रांसफार्मर को चलाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इससे वीआईपी फीडर से संचालित, रगड़गंज, पटेलनगर समेत आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वीआईपी फीडर से ही डीएम आवास समेत अन्य सरकारी कार्यालयों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। ऐसे में बिजलीकर्मियों ने 10 केवीए ट्रांसफार्मर की बिजली आपूर्ति बाधित कर अन्य स्थानों की बिजली रात करीब दो बजे बहाल करा दी। इस दौरान करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
बुधवार को बैरमपुर बरवा बिजली से जुड़े मीरानपुर, मिर्जापुर, बनगांव रोड समेत आधा दर्जन मोहल्लों में दोपहर एक बजे लो और हाई वोल्टेज की समस्या शुरू हो गई। इससे कई घरों मेंं बिजली उपकरण भी फुंक गए। दोपहर तीन बजे बिजलीकर्मियों ने शाॅर्ट सर्किट से होने वाले फाॅल्ट को ठीक कर आपूर्ति सुचारू करा दी। अधिशासी अभियंता आशीष यादव ने बताया कि आपूर्ति बहाल करा दी गई है।