फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity supply system will be repaired with Rs 1.35 crore

Ambedkar Nagar News: 1.35 करोड़ से दुरुस्त होगी बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Fri, 13 Oct 2023 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 13 Oct 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply system will be repaired with Rs 1.35 crore
 बरवा बैरमपुर ​विद्युत उपकेंद्र पर लगा 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर।  -संवाद
बैरमपुर बरवां उपकेंद्र की बढ़ाई जाएगी क्षमता, लगेगा पांच एमवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर
विज्ञापन

नगर को जल्द मिलेंगे 400 केवीए के दो मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। एक करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से अकबरपुर नगर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर लाने की तैयारी है। उपकेंद्र बरवां बैरमपुर में पांच एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा। इसके साथ ही 400-400 केवी क्षमता के दो मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर अकबरपुर टाउन बिजली उपकेंद्र को मिलेगा। इससे एक तरफ जहां लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी तो वहीं ट्रांसफाॅर्मर फुंकने की दशा में तत्काल मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर से बिजली आपूर्ति शुरू की जा सकेगी।
उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने को लेकर पावर काॅर्पोरेशन ने नया कदम उठाया है। बीते दिनों ओवरलोड चल रहे ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही कम क्षमता वाले नए ट्रांसफाॅर्मर भी जगह-जगह लगाए जा रहे हैं। जर्जर हो चुके तारों व बिजली के खंभों के साथ अन्य उपकरणों को भी बदलने की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में अब बिजली उपकेंद्र बरवां बैरमपुर में पांच एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफाॅर्मर स्थापित होगा।
विज्ञापन

95 लाख रुपये की लागत से ट्रांसफाॅर्मर की स्थापना को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। मालूम हो कि इस उपकेंद्र में 10 एमवीए क्षमता का एक ट्रांसफाॅर्मर स्थापित है। शिवबाबा, पहितीपुर व अयोध्या मार्ग नाम से यहां चल रहे तीन फीडर से शिवबाबा, मीरानपुर, अकबरपुर अयोध्या मार्ग, तमसा मार्ग, पहितीपुर समेत कई अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच एमवीए ट्रांसफार्मर क्षमता के नए ट्रांसफाॅर्मर की स्थापना से संबंधित उपकेंद्र से जुड़ी लगभग 50 हजार की आबादी को सुचारु बिजली उपलब्ध होगी। लो वोल्टेज का संकट इन क्षेत्रों में अक्सर उत्पन्न हो जाया करता है। अब एक अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगने से इससे निजात मिलेगी। साथ ही उपकेंद्र को ओवरलोड के संकट से भी उबारा जा सकेगा।
40 लाख से आएंगे मोबाइल ट्रांसफार्मर
बिजली विभाग अधिकारियों के अनुसार 400-400 केवीए क्षमता के दो मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर भी अकबरपुर नगर उपलब्ध होंगे। 40 लाख रुपये की लागत से दो मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर की उपलब्धता से अकबरपुर नगर व आसपास क्षेत्र के लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध हो सकेगी। मालूम हो कि अकबरपुर बिजली उपकेंद्र मेें पहले से ही दो मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध हैं। दो नए मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर मिलने से अब ज्यादा लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। यदि कहीं ट्रांसफाॅर्मर जलता है तो उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराने के लिए तत्काल मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर लगाकर बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी।

जल्द पूरी होगी सभी प्रक्रिया
बैरमपुर बरवां उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि के साथ ही दो मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर की उपलब्धता को विभाग ने मंजूरी प्रदान की है। शीघ्र ही यह ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध हो जाएंगे। इसके बाद विद्युत आपूर्ति वितरण व्यवस्था और प्रभावी हो जाएगी।
-अनूप कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता बिजली अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed