फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity crisis in district hospital since 12 days, investigation affected

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में 12 दिन से बिजली संकट, जांच प्रभावित

Thu, 19 Oct 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 19 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Electricity crisis in district hospital since 12 days, investigation affected
नहीं दुरुस्त कराया गया ट्रांसफॉर्मर, मरीजों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में 12 दिन पहले फुंका 400 केवीए विद्युत ट्रासफाॅर्मर अब तक दुरुस्त नहीं हो सका है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वीआईपी फीडर से बिजली आपूर्ति तो बहाल है लेकिन वोल्टेज संकट के चलते अक्सर सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जांच प्रतिदिन प्रभावित हो रही है। ओटी कक्ष की मशीन भी ठीक ढंग से काम नहीं कर रही हैं।
व्यवधान रहित बिजली मुहैया कराने के लिए कोटवा महमदपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दो ट्रांसफाॅर्मर जिला अस्पताल में स्थापित हैं। 400-400 केवीए क्षमता के इन ट्रांसफाॅर्मर से जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली आपूर्ति का प्रबंध है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टाउन उपकेंद्र से भी एक अन्य ट्रांसफाॅर्मर को जोड़ा गया है। कोटवा महमदपुर से आने वाली बिजली अंडरग्राउंड केबल के जरिए जिला अस्पताल तक आती है। जिससे मौसम प्रतिकूल होने पर भी आपूर्ति बाधित न हो। यह व्यवस्था अक्सर फेल होती रहती है। 12 दिन पहले जिला अस्पताल में कोटवा महमदपुर उपकेंद्र से जुड़ा ट्रांसफार्मर फुंक गया जिसे अब तक ठीक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

जिला अस्पताल कर्मियों के मुताबिक ट्रांसफाॅर्मर को मरम्मत के लिए सुल्तानपुर भेजा गया था, लेकिन वापस नहीं आया। इसके चलते इन दिनों जिला अस्पताल में निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। इसके साथ ही वोल्टेज संकट ने जांच सेवा को प्रभावित कर दिया है। बिजली बाधित होने या फिर वोल्टेज घटने बढ़ने से मशीनों का संचालन जहां ठप पड़ जाता है वहीं इनके फुंकने की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्स-रे, सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड मशीनें ठीक से न चल पाने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। आए दिन अधिकांश मरीज जांच न हो पाने के चलते लौट रहे हैं। इसके चलते उन्हें अगले दिन जिला अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वोल्टेज संकट से ओटी कक्ष में भी मुश्किल खड़ी हो रही है।




जांच न होने से मायूस लौटे मरीज
बृहस्पतिवार को सीटी स्कैन जांच कराने पहुंचे टांडा निवासी सम्हारू ने बताया कि उनके सिर में काफी दिनों से दर्द हो रहा था। जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे थे। चिकित्सक ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। करीब दो घंटे से यहां बैठा हूं लेकिन मशीन ही नहीं चल रही। जलालपुर के राजितराम भी डिजिटल एक्स-रे कराने के लिए जिला अस्पताल में भटकते दिखे। बताया कि सुबह 9 बजे जिला अस्पताल पहुंच गया था। डिजिटल एक्स-रे कराना है। कर्मचारी कह रहे हैं कि मशीन नहीं चल पा रही है। ऐसे में जांच हो पाना संभव नहीं है। एक बज चुके हैं अब तक जांच नहीं हो सकी है। कर्मचारी अगले दिन आने के लिए कह रहे हैं।



दो दिन में सुचारु होगी व्यवस्था
खराब हुए ट्रांसफार्मर को मरम्मत के लिए सुल्तानपुर भेजा गया है। एक-दो दिन में आने की उम्मीद है। जल्द ही जिला अस्पताल में 24 घंटे की आपूर्ति शुरू होगी। इससे सेवाओं को और सुचारु किया जा सकेगा।
-डॉ. ओमप्रकाश सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed