{"_id":"9ed6ff96d961d17964427301ced1a49d","slug":"elderly-killed-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
घर से किसी कार्य से निकले एक बुजुर्ग का शव मंगलवार सुबह निनामपुर गांव के निकट रेल ट्रैक पर मिला। इससे जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवारीजनों के मुताबिक अहिरौली थाना अन्तर्गत निनामपुर गांव निवासी रामगरीब (65) पुत्र जयराम सोमवार शाम लगभग सात बजे किसी कार्य से घर से निकले हुए थे। जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचे, तो उनकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण रेल ट्रैक की तरफ गए, तो वहां रामगरीब का शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर रोते-पीटते परिवारीजन मौके पर पहुंचे। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों के अनुसार रात रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे।