{"_id":"69a9c3c1059dfcc75203269c","slug":"eight-killed-in-road-accidents-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-151859-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में आठ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में आठ की मौत
Thu, 05 Mar 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार, बुधवार व बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई। लगभग 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है।
अकबरपुर के शहजादपुर निवासी धीरज मोदनवाल (30) की नई सड़क चूना भट्ठी पर कंप्यूटर की दुकान है। बुधवार सुबह 11 बजे वह अपने मित्र परविंदर (28) के साथ रोडवेज पर कुछ काम से गए थे। दोपहर 12 बजे लौटते समय फव्वारा तिराहे के निकट तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में धीरज की मौत हो गई। परविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार सम्मनपुर के सैदापुर निवासी अमन सोनी और जिगर सोनी मौके से भाग निकले। परविंद का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर उछलने से चालक की मौत
सद्दरपुर। अहिरौली के रामवचन (56) ट्रैक्टर से बुधवार को मिझौड़ा चीनी मिल गन्ना बेचने जा रहे थे। आमा रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क पर बने ब्रेकर पर उछल गया। इससे ट्रैक्टर चला रहे रामवचन नियंत्रण खोकर गिर पड़े और पहिये के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ट्रैक्टर पेड़ से टकराकर रुक गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।
ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से युवक की मौत
हजपुरा। सम्मनपुर के पलई कल्याणपुर चौराहे पर तीन फरवरी देर शाम सड़क हादसे में राजकुमार की मौत हो गई। टांडा के ओरई मेहंदीपुर निवासी मृतक के बड़े भाई दिलीप के मुताबिक उनका भाई राजकुमार (28) मुंबई में निजी कंपनी में काम करते थे। होली पर घर आए थे। तीन फरवरी को अपने साले अकबरपुर के लालापुर निवासी रवींद्र कुमार को जिला अस्पताल देखने गए थे।
रात आठ बजे लौटते समय अकबरपुर-बसखारी मार्ग के पलई रामनगर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टकरा गए। हेलमेट का हुक खुल जाने से सिर में चोट आ गई और बाद में मौत हो गई। पत्नी रीना, मां कलावती, पिता रामकिशोर का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में ढाई वर्ष का बेटा कृष्णा भी है।
सड़क हादसे में मजदूर की मौत
सद्दरपुर। इब्राहिमपुर के बदरूद्दीनपुर निवासी मंगेश कुमार (30) को बृहस्पतिवार बाइक से घर जाते समय ब्राहिमपुर चौराहे के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट न पहने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की चार साल पूर्व शादी हुई थी। तीन वर्ष का बेटा आर्यन है। पति की मौत की खबर सुन पत्नी गोनी कुमार बेसुध हो गईं। इकलौते बेटे की मौत से मां दर्शना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता का पूर्व में मौत हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष शर्म ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैक्टर से गिरने पर वृद्ध की मौत
भीटी। बेला महमूदपुर गांव निवासी राम आशीष की ट्रैक्टर से गिरने से दो फरवरी को मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक राम आशीष (61) सोमवार दो फरवरी की सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर गन्ना लादकर मिझौड़ा चीनी मिल बेचने गए थे। तीन फरवरी की भोर करीब तीन बजे गन्ना बेचकर घर लौटते समय नींद आने के बाद ट्रैक्टर रुकवा कर ट्राॅली पर सोने चले गए थे। ट्राॅली का डाला खुला होने के चलते प्रतावीपुर गांव स्थित बैजपुर मोड़ के पास नीचे गिरकर घायल हो गए। सीएचसी कटेहरी में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सड़क हादसे में साले की मौत, जीजा गंभीर
जलालपुर के उस्मापुर निवासी अजय चौहान (25) मंगलवार सुबह सुल्तानपुर के अखंडनगर अपने ससुराल गए थे। चार फरवरी को अपने साले धमेंद्र चौहान (20) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। सुरहूपुर के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बाइक चला रहे धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। अजय का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह हेलमेट नहीं पहने थे। प्रभारी निरीक्षक अजय यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हादसे में महिला समेत दो की मौत
जलालपुर। क्षेत्र के जीवत खुर्रम अली गांव निवासी सईता देवी (60) बृहस्पतिवार को नर्सरी बाजार के पास दवा लेने के लिए जा रही थीं। तभी जलालपुर से बसखारी की तरफ जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। मंगुराडिला के पास बुधवार शाम को अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। साइकिल सवार व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।