फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Due to lack of publicity, the progress of the Matribhoomi Arpan Yojana is zero

Ambedkar Nagar News: प्रचार प्रसार के अभाव में मातृभूमि अर्पण योजना की प्रगति शून्य

Thu, 23 Jan 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 23 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of publicity, the progress of the Matribhoomi Arpan Yojana is zero
अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र में आपसी सामंजस्य से विकास कराने के लिए मातृभूमि अर्पण योजना शुरू की गई, जो अब तक गतिमान नहीं हो सकी है। प्रचार प्रसार के अभाव में इसकी जानकारी आर्थिक रूप से समृद्ध और समाज के प्रति संवेदना रखने वाले लोगों को नहीं हो सकी। इसी के चलते विकास कार्यों के लिए अब तक एक भी आवेदन अकबरपुर नगर पालिका में नहीं आए हैं।
विज्ञापन

गैर जनपद, प्रांत या विदेश में रहने वाले स्थानीय नागरिक अपने नगर के विकास में आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। वे सभी अपनी मातृभूमि को आकर्षक व आधुनिक स्वरूप दे सकते हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश मातृभूमि अर्पण योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत उन्हें विकास कार्य में लगने वाले कुल बजट का 60 फीसदी दान करना होगा। बाकी 40 फीसदी खर्च पालिका उठाएगी। दानदाताओं के योगदान को स्मृति में बनाए रखने के लिए कार्यस्थल पर उनके नाम की शिलापट भी लगवाई जाएगी। 26 जनवरी, 15 अगस्त और दो अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रमों में ऐसे लोगों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। इतना सब होने के बावजूद नगर के विकास में सहयोग करने कोई दानवीर अभी तक सामने नहीं आया। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति या संस्था की ओर से प्रस्ताव बनाकर पालिका को सौंपा जाएगा। धनराशि जमा होने के 30 दिन के भीतर कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति की कार्रवाई डीएम की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन



कराए जा सकते हैं ये कार्य

- सामुदायिक भवन, विवाह के लिए बरातघर, स्किल सेंटर निर्माण व संचालन

- अंत्येष्टि स्थल का निर्माण व विकास



- जल उपचारण की व्यवस्था व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ड्रेनेज सिस्टम व सालिड वेस्ट मैनेजमेंट



- तालाब का सुंदरीकरण, जल संरक्षण कार्य

- बस स्टैंड,यात्री शेड,फायर सर्विस स्टेशन की स्थापना

- सोलर एनर्जी,स्ट्रीट लाइट,पेयजल व्यवस्था,आरओ प्लांट,एलइडी लाइट



- अन्य विकास व जनोपयोगी कार्य
अभी तक कोई दानवीर नहीं मिला



बहुत से ऐसे संपन्न लोग हैं जो अपने शहर का विकास तो करना चाहते हैं, लेकिन उचित प्लेटफार्म नहीं पाते, उनके लिए शासन द्वारा उत्तर प्रदेश मातृभूमि अर्पण योजना चलाई गई है। इसके तहत जो भी दान करेगा, उसके नाम का पत्थर भी लगाया जाएगा। अभी तक कोई भी दानवीर ऐसा नहीं मिला जो इसके तहत आवेदन किया हो। न ही कोई इसके बारे में जानने ही आया। -बीना सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article