फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Drainage problem will be solved by construction of drain

Ambedkar Nagar News: नाला निर्माण से दूर होगी जलनिकासी की समस्या

Sun, 14 Jan 2024 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Drainage problem will be solved by construction of drain
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका क्षेत्र के जमालपुर चौराहे से शिवम कॉलोनी तक अब जल निकासी की समस्या दूर हो जाएगी। यहां नगर पालिका की तरफ से 300 मीटर लंबे कवर्ड नाले का निर्माण शुरू करा दिया गया है। नाला निर्माण हो जाने से करीब एक हजार की आबादी को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र के जमालपुर चौराहे से शिवम कॉलोनी तक सुचारु जल निकासी का कोई बेहतर प्रबंध नहीं था। हालांकि नाली का निर्माण हुआ था, लेकिन बारिश के दिनों में इससे जल निकासी नहीं हो पाती थी। इससे आसपास जलभराव हो जाता है। यहां के नागरिक लंबे समय से यहां नाला निर्माण की मांग करते चले आ रहे थे। इसे देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने बीते दिनों यहां नाला निर्माण का निर्णय लिया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष खुर्शीद जहां ने बताया कि जमालपुर चौराहे से शिवम कॉलोनी मोड़ तक 20 लाख रुपये की लागत से करीब साढ़े तीन सौ मीटर नाले का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही इसके पूरे हो जाने की उम्मीद है। निर्माण कार्य हो जाने से करीब एक हजार आबादी को इसका सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। नगर में विकास के अन्य कार्य भी तेजी से कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राकेश कुमार, राजेश वर्मा, शिवम, दिनेश, प्रमोद ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि नाला निर्माण हो जाने से जल निकासी की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed