फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dr. Ambedkar's Jayanti celebrated

उल्लास के साथ मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती

Fri, 14 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 14 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन

भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती शुक्रवार को उल्लास के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह भव्य झांकी निकली गई और गोष्ठी में बाबा साहब के आदर्शों को याद किया गया। जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरण व पौधरोपण का कार्यक्रम भी हुआ।

विज्ञापन


कई संगठनों ने सहभोज का आयोजन किया तो कई जगह बच्चों को किताबें व पेंसिल दी गई। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी गिरिजेश त्यागी, एसडीएम सदर विवेक मिश्र व युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह आदि मौजूद रहे। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के आदर्शों के अनुरूप ही मोदी व योगी की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए लगातार कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर नगर परिषद चेयरमैन चंद्रप्रकाश वर्मा ने भी बाबा साहब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गोष्ठी व सहभोज कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

मीडिया प्रभारी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि जलालपुर में डॉ. राजेश सिंह, भीटी व उतरेथू में अवधेश पांडेय, टांडा में विधायक संजू देवी, श्यामबाबू, मनोज मिश्र, घिसियावन मौर्य, आलापुर में विधायक अनीता कमल, राघव तिवारी, जयराम विमल, दिनेश पांडेय व कटेहरी में डॉ. राजितराम त्रिपाठी, अलका मिश्रा, कुलदीप सिंह, रणधीर सिंह व कृष्णकुमार पांडेय की अगुवाई में गोष्ठी व सहभोज का आयोजन हुआ।

कृष्ण कुमार पांडेय उर्फ कक्कू, सत्यप्रकाश पांडेय, अत्येंद्र त्रिपाठी, श्रीष तिवारी, ऋषभ उपाध्याय, सत्यम पांडेय व आलोपी अन्ना आदि ने जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. केएस पांडेय की मौजूदगी में मरीजों में फल वितरित किया और पौधरोपण भी किया।

उर्मिला सुमन द फाउंडेशन ने अकबरपुर कोतवाली के निकट अध्यक्ष रीता प्रकाश मणिकर्णिका व सचिव राजन सुमन के नेतृत्व में सहभोज का आयोजन किया गया। यहां बाबा साहब के आदर्शों के अनुरूप युवाओं से समाज व राष्ट्र हित में आगे आने का आह्वान किया गया।

अवधेश द्विवेदी, राजेश पांडेय, उमेश दुबे, रामजगन, परशुराम, सुरेंद्र सिंह व राहुल शर्मा ने महुआरी व महमदपुर चपरा में आयोजित गोष्ठी व सहभोज कार्यक्रम में भाग लिया।  डॉ. अंबेडकर बुद्धिष्ठ जन जागृति ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. शशिकांत, अध्यक्ष डॉ. जीआर गौतम, श्रीराम व  इंद्रजीत की अगुवाई में सदस्यों ने जिला मुख्यालय पर भव्य शोभायात्रा निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।'

कार्यक्रम में डॉ. आरके दास, डॉ. विजय गौतम, डॉ. मुकेश राना, डॉ. प्रतिमा दास, मधुलता व डॉ. राहुल चंद्रा आदि मौजूद रहे। संगठन की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा चिकित्सा कैंप व गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

अपना दल कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पटेल, कृपाशंकर पटेल की अगुवाई में संविधान निर्माता के आदर्शों को याद किया। राजभर वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक कुंवर बहादुर राजभर, रविंद्र राजभर, महेंद्र राजभर व इंद्रजीत आदि ने डॉ.अंबेडकर के आदर्शों को याद किया।


कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओें ने जिलाध्यक्ष सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी की अगुवाई में बाबा साहब की जयंती मनायी। कहा गया कि देश व प्रदेश में खुशहाली तभी आएगी, जब बाबा साहब के आदर्शों का पूरी तरह से पालन होगा। इस मौके पर डॉ. विजय शंकर तिवारी, अमित जायसवाल, गुलाम रसूलप, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, रितेेश त्रिपाठी, मोहम्मद नसीम आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed