{"_id":"635abe0fd498780dc16b0752","slug":"doon-express-delayed-by-five-and-a-half-hours-ambedkar-nagar-news-lko6544706126","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच घंटे विलंबित रही दून एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े पांच घंटे विलंबित रही दून एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। दून अप एक्सप्रेस गुरुवार को लगभग साढ़े पांच घंटे विलंब से अकबरपुर पहुंची। पांच अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से चलीं। इससे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
घंटों विलंब से चल रहीं ट्रेनों ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को भटकना पड़ रहा है। गुरुवार को आधा दर्जन ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं। इससे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अकबरपुर स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12:36 बजे पहुुंचने वाली दून डाउन एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा विलंब से पहुंची। दून अप निर्धारित समय 1:31 बजे से साढ़े पांच घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची।
गंगा सतलज अप निर्धारित समय सुबह 8:49 बजे से ढाई घंटा, किसान डाउन निर्धारित समय दोपहर 03:01 बजे से दो घंटा 13 मिनट, फरक्का अप दोपहर 1:59 बजे से दो घंटा, सद्भावना एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 7:27 बजे से दो घंटा 40 मिनट विलंब से अकबरपुर पहुंची।
विज्ञापन
ट्रेनों के विलंब से चलने से यात्रियों में नाराजगी भी दिखी। वाराणसी जाने के लिए मिले अकबरपुर के राजेश व अनुज तिवारी ने बताया कि रेलवे प्रशासन को यात्रियों के हित को देखते हुए ठोस कदम उठाना चाहिए। अकबरपुर के शैलेश व शहजादपुर के रामपियारे ने कहा कि कई दिनों से ट्रेनें इसी तरह चल रही हैं। इससे घंटों इंतजार करने को मजबूर होना पड़ता है। जिम्मेदारों को इसे लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए।
प्लेटफार्म टिकट के बढ़े दाम को लेकर गुरुवार को अकबरपुर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने कड़ी नाराजगी जताई। अकबरपुर के अंकित व उत्कर्ष ने कहा कि प्लेटफार्म टिकट 50 रुपये में मिल रहा है। इतनी राशि में तो वाराणसी तक की दूरी तय की जा सकती है। यात्रियों के हित को देखते हुए बढ़ा दाम वापस लिया जाए।
कम्हरिया के शाकिर व कटेहरी के विजय ने कहा कि रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट का दाम तो बढ़ा दिया लेकिन यात्रियों को समुचित सुविधा देने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्लेटफार्म टिकट का दाम बढ़ाना यात्रियों के हित में कतई उचित नहीं है। इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।