{"_id":"61e5b51a435e1f390952c695","slug":"doctor-left-before-time-patient-upset-ambedkar-nagar-news-lko613909915","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पहले चले गए डॉक्टर, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पहले चले गए डॉक्टर, मरीज परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में सोमवार को कड़ाके की ठंड के बीच बड़ी संख्या में मरीज जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दरअसल एक तो विलंब से चिकित्सक जिला अस्पताल पहुंचे, साथ ही समय से पहले ही अस्पताल छोड़ दिया। इसका नतीजा यह रहा कि सुचारु इलाज के लिए मरीजों व उनके तीमारदारों को इधर-उधर भटकना पड़ा। नाराज मरीजों व तीमारदारों ने कहा कि समय पर चिकित्सक अस्पताल में मौजूद रहें, इसे लेकर जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों की ड्यूटी के प्रति लापरवाही दूर नहीं हो रही है। सोमवार को भी ज्यादातर चिकित्सक विलंब से पहुंचे और समय से पहले अस्पताल छोड़ दिया। नतीजा यह हुआ कि हाड़कंपाऊ ठंड के बीच दूरदराज के क्षेत्र से आए मरीजों व तीमारदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
बस्ती जनपद से आए रामप्रकाश ने कहा कि उन्हें सर्जन को दिखाना है। साढ़े 12 बजे अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन चिकित्सक नहीं मिल सके। ऐसे में अब मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। महरुआ से आईं पन्नादेवी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ठंड के बीच वह 12 बजे जिला अस्पताल पहुुंची थीं। यहां पता चला संबंधित चिकित्सक ही नहीं हैं।
विज्ञापन
आलापुर से आए सौरभ ने कहा कि पेट में दर्द है। साढ़े 11 बजे से चिकित्सक का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोई नहीं आया। ऐसे में अब मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। तीमारदार रोशन व जगदीश ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक इस प्रकार की लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक इसमें सुधार होने वाला नहीं है।
नहीं मिली कोई शिकायत
सभी चिकित्सक समय पर अस्पताल पहुंचे थे और ओपीडी में मरीजों का इलाज भी किया। चिकित्सकों के नदारद रहने की किसी भी प्रकार की शिकायत उन्हें नहीं मिली है।
डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस