{"_id":"67f7f966cfbc271f84084a2a","slug":"dividers-will-be-brightened-with-rs-65-lakh-water-drainage-will-be-better-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-132490-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 65 लाख से जगमग होंगे डिवाइडर, जल निकासी होगी बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 65 लाख से जगमग होंगे डिवाइडर, जल निकासी होगी बेहतर
Thu, 10 Apr 2025 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 10 Apr 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर के विकास को गति देने के लिए पालिका की ओर से लगातार शासन को प्रस्ताव दिए जा रहे हैं। कई प्रस्ताव को शासन से मंजूरी भी मिल भी गई है। हाल ही में पालिका की ओर से शहर जल निकासी की समस्या को देखते हुए नाला निर्माण व प्रमुख सड़कों की डिवाइडर पर लाइट लगवाने के लिए 65 लाख का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अभी इसको स्वीकृति नहीं मिली है। शासन से जैसे ही हरी झंडी मिलेगी प्रक्रिया आगे बढ़ जाएगी।
पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड हैं, अधिकतर स्थानों पर जलनिकासी की समस्या बनी रहती है। अब तो बारिश का मौसम भी जिसके कारण यह समस्या और गंभीर हो सकती है। वहीं, शहर के फौव्वारा तिराहा से लेकर संघतिया पुलिस चौकी तक डिवाइडर पर प्रकाश की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इससे रात में जहां अंधेरा रहता है वहीं हादसों का भी खतरा बना रहता है। कई बार अंधेरे लोग हादसे का भी शिकार हो जाते हैं। इसको लेकर पालिका अध्यक्ष ने 65 लाख रुपये की कार्य योजना बना कर शासन को भेजी है।
अगर इन कामों की स्वीकृति अगर मिल जाती है तो शहर की जल निकासी की समस्या जहां सही हो जाएगी वहीं लाइट लगने के बाद चौराहे दूधिया रोशनी से जगमग हो जाएंगे। अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने बताया कि शासन से जैसे ही स्वीकृति मिलती है वैसे ही काम की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।