{"_id":"66117da5131f571cd1039ae1","slug":"dispute-over-overtaking-car-damaged-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-113382-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ओवरटेक करने को लेकर विवाद, क्षतिग्रस्त हुई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ओवरटेक करने को लेकर विवाद, क्षतिग्रस्त हुई कार
Sat, 06 Apr 2024 10:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 06 Apr 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। वाहन ओवरटेक करने को लेकर अकबरपुर कोतवाली के जोगापुर में शुक्रवार शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। कार से जा रहे लकड़ी व्यवसायी पर आरोप है कि उसने बाइक सवार युवक को पीट दिया। इसके बाद युवक के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीणों ने लकड़ी व्यवसायी को दौड़ा लिया। वे तो बच निकले लेकिन ग्रामीणों ने कार क्षतिग्रस्त कर दी। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बताया जाता है कि लकड़ी का कारोबार करने वाले जमुनीपुर निवासी मोनू सिंह शुक्रवार शाम अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग पर कार से जा रहे थे। वहां चनहा चौराहे के निकट ओवरटेक करने को लेकर स्थानीय निवासी सुफियान से उनका विवाद हो गया। सुफियान पक्ष का आरोप है कि लकड़ी कारोबारी ने दो सहयोगी के साथ कार से उतरकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद वे सब कार से आगे बढ़ चले। इसी बीच सुफियान की पिटाई से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने कार सवार को दौड़ा लिया। जोगापुर के निकट कार खड़ी कर सोनू व अन्य लोग उतर गए। नाराज ग्रामीणों ने कार क्षतिग्रस्त कर दी।
अब घटना को लेकर मोनू ने तहरीर देकर कहा कि वह लकड़ी खरीदने जा रहे थे। इसी बीच उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर तीन बाइक पर सवार छह युवकों ने रोक लिया। वाहन में रखा एक लाख 90 हजार रुपये निकाल लिया। पिस्टल से गोली मारने की धमकी दी। उधर दूसरे पक्ष ने भी थाने पहुंचकर लकड़ी व्यवसायी पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि उन सबकी पिटाई करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। अकबरपुर कोतवाल वीबी सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच वाहन ओवरटेक करने को लेकर विवाद व मारपीट हुई। लूट जैसी घटना नहीं हुई है। तहरीर मिली तो दोनों तरफ से केस दर्ज होगा।