{"_id":"5dbf0a718ebc3e0159666945","slug":"dispute-during-chaath-pooja-ambedkar-nagar-news-lko4902267150","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा के दौरान हुआ विवाद, चार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा के दौरान हुआ विवाद, चार को पीटा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हंसवर थाना क्षेत्र के तरौली मुबारकपुर गांव में रविवार सुबह छठ पूजा के दौरान उपजे विवाद को लेकर लामबंद हुए लोगों ने दो लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आ गई। बताया जाता है कि वहां मौजूद एक पत्रकार ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे भी पीट दिया। इस मारपीट की घटना में कुल चार लोगों घायल हुए हैं। बाद में घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर, घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार हंसवर थाना क्षेत्र के तरौली मुबारकपुर घाट पर रविवार सुबह छठ पूजा कार्यक्रम हो रहा था। इस दौरान गांव के ही सोनू व उसका दोस्त सौरभ फोटो खींच रहा था। आरोप है कि इसी बीच गांव के मनबढ़ किस्म के दो लड़के अंकित व गोलू ने सौरभ को पानी में धक्का दे दिया, और उसे पानी में डुबने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया।
घटना के कुछ देर बाद अजीत, सदानंद, उमाकांत, कन्हैया कुमार, बब्लू, डब्लू, अंकित, गोलू व शास्त्री लाठी डंडां व धारदार हथियार लेकर पहुंचे और सोनू की पिटाई शुुुरु दी। सोनू के पिता सतीश ने विरोध किया तो उनको भी हमलावरों ने पीटना शुरु कर दिया। बताया जाता है कि समाचार संकलन के लिए मौजूद एक पत्रकार व एक अन्य व्यक्ति ने बीच बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे भी पीट दिया।
विज्ञापन
घटना से मौके पर मची चीख पुकार सुनकर गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मामला शांत हो सका। इस बीच सूचना पर हंसवर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को बसखारी सीएचसी पहुंचाया गया। बाद में घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कुल नौ लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ श्रवण सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।