फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   discomfort in people due to Increasing water level

सरयू का जलस्तर बढ़ने से लोगों में बेचैनी

Fri, 29 Jul 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 29 Jul 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
discomfort in people due to Increasing water level
अंबेडकरनगर के टांडा में फिर उफनाई सरयू। - फोटो : अमर उजाला

सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम चार बजे सरयू नदी खतरे के निशान से 29 सेंमी. ऊपर बह रही थी। इससे इर्द-गिर्द के वाशिंदों की चिंता बढ़ गई है। नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए तहसील प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर कर्मचारियों को सतर्क रहने का निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन

 
नदी के बढ़ते जलस्तर से नगर के मोहल्ला नेहरू नगर, मेहनिया, छज्जापुर, राजघाट, कश्मीरिया, नई बस्ती व तलवापार पानी से घिरने की तरफ बढ़ रहे हैं। मांझा क्षेत्र एक बार फिर बाढ़ के पानी से घिर गया है।
विज्ञापन


मांझा करमपुर बरसावां, मांझा अवसानपुर, मांझा उल्टहवा, मांझा छज्जापुर, मांझा चिंतौरा, मांझा रसूलपुर, मुबारकपुर, मांझा कला व मांझा केवटला आदि गांवों के लोग एक बार फिर दहशत में आ गए हैं और वापस लौटे मवेशियों को फिर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांझा क्षेत्र में जलस्तर में गिरावट पर हुई कटान से मवेशियों के हरे चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। बाढ़ कार्य प्रखंड के अवर अभियंता चिंतामणि शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे सरयू खतरे के निशान 92.730 मीटर के सापेक्ष 93.02 मीटर जो खतरे के लाल निशान से 29 सेमी ऊपर पहुंच कर बह रही है।


बताया कि काफी धीमी गति से जलस्तर में वृद्धि जारी है। उधर, एसडीएम पंकज ने बताया कि नदी में बाढ़ को लेकर अभी परेशान होने की जरूरत नहीं है। नदी का जलस्तर इससे पहले भी ऊपर जा चुका है। ग्राम स्तरीय कर्मचारी लगातार स्थिति पर निगाह बनाए हुए हैं। समय रहते ग्रामीणों को आवश्यक मदद सुनिश्चित कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed