{"_id":"675a775d38f062b48d02411f","slug":"diba-and-srishti-won-the-mehndi-competition-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-125998-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मेहंदी प्रतियोगिता में दीबा व सृष्टि ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मेहंदी प्रतियोगिता में दीबा व सृष्टि ने मारी बाजी
Thu, 12 Dec 2024 11:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:10 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित डॉ. जीके जेतली इंटर कॉलेज में बुधवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें आकर्षक मेहंदी लगाने वाली दीबा को पहला जबकि सृष्टि को दूसरा स्थान मिला। बाद में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सामाजिक संस्था प्रेमा राधे मेमोरियल एंड एजुकेशनल समिति की सचिव संध्या ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में सभी को भागीदारी करनी चाहिए। इससे मानसिक विकास होता है। आपसी समझ बढ़ती है। भाइचारगी की डोर मजबूत होती है। आयोजन समिति से जुड़े रवींद्र कुमार ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन के आधार पर दीबा को पहला, सृष्टि को दूसरा व अराधना को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। रिया को चौथा, जबकि कोमल को पांचवें स्थान पर संतोष करना पड़ा। बाद में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अरविंद कुमार, संजय पांडेय, अर्जुन कुमार आदि मौजूद रहे।