फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dhanteras today, boom in the market

धनतेरस आज, गुलजार हुए बाजार

Thu, 27 Oct 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 27 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, boom in the market
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर स्थित सराफा की दुकान पर गुरुवार को गहनों की खरीदारी के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े बाजार सजकर तैयार हो गए हैं। सराफा बाजार के साथ-साथ दो पहिया व चार पहिया वाहनों की दुकानें सज गई हैं। उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए दुकानदार तरह-तरह के आकर्षक आफर दे रहे हैं।

विज्ञापन


एक तरफ जहां बाइक की खरीद पर दो हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है तो वहीं टीवी, फ्रिज व वाशिंग मशीन खरीदने पर भी विभिन्न प्रकार के उपहार दिए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं के रुझान को देखते हुए दुकानदारों को उम्मीद है कि विगत वर्ष के सापेक्ष इस बार अधिक बिक्री होगी।
विज्ञापन


 धनतेरस पर्व पर अधिक से अधिक सामान की बिक्री हो सके, इसके लिए दुकानदारों ने आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर लीं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में गुरुवार सुबह से ही तैयारियां तेज हो गईं जो देर शाम तक जारी रही। सराफा बाजार से लेकर वाहन व इलेक्ट्रानिक बाजार के दुकानदारों में खासा उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक से अधिक सामान की बिक्री हो, इसके लिए उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक आफर दिए गए हैं। इन आफरों से दुकानदारों को उम्मीद है कि इस वर्ष विगत वर्ष के सापेक्ष अधिक सामान की बिक्री होगी। सबसे अधिक उत्साह वाहन दुकानदारों में है। कारण यह कि इस बार अधिक वाहनों की बुकिंग हुई है।

दो पहिया वाहनों की अधिक बिक्री हो, इसके लिए विभिन्न कंपनियों की एजेंसियों पर अलग-अलग छूट दी गई है।एक बाइक एजेंसी के मालिक मृत्युंजय ने बताया कि अब तक 60 से अधिक बाइक की बुकिंग हो चुकी है। कहा कि विगत वर्ष 85 बाइक की बिक्री हुई थी। इस बार इनकी संख्या 150 तक होने की संभावना है। बताया कि प्रत्येक बाइक पर दो हजार रुपये तक की छूट दी गई है।

दूसरी एजेंसी के मालिक रानू सिंह ने बताया कि एक बाइक की खरीद पर एक हजार रुपये की छूट है। कहा कि इस बार 100 बाइक बिकने की संभावना है। अन्य एजेंसी के मालिक प्रदीप पांडेय ने कहा कि एक बाइक की खरीद पर एक हजार रुपये तक की छूट है, तो एजेंसी मालिक जयभद्र सिंह ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के लिए डेढ़ से दो हजार रुपये तक की छूट का आफर दिया गया है।

 शहजादपुर के इलेक्ट्रानिक सामान के विक्रेता सुशील बंका ने कहा कि 10 हजार से 25 हजार रुपये तक का रेफ्रिजरेटर खरीदने पर छह वाटर बोतल फ्री दिया जाएगा जबकि आठ हजार से 25 हजार रुपये तक की वाशिंग मशीन खरीदने पर बजाज की कढ़ाई फ्री में दी जाएगी।

6200 रुपये से 18 हजार रुपये तक के माइक्रोवेव ओवन की खरीद पर उसके साथ हेयर ड्रेसर उपहार के रूप में दिया जाएगा टीवी की खरीद पर आठ जीबी की एक-एक पेन ड्राइव दी जाएगी। शहजादपुर के युवा सराफा व्यवसाई पीयूष सोनी ने कहा कि ग्राहकों के रुझान को देखते हुए हल्के व भारी दोनों प्रकार के आभूषण मंगाए गए हैं।


इनमें आकर्षक डिजाइन के आभूषण मेरठ, बनारस, लखनऊ व कानपुर से मंगाए गए हैं। कहा कि सोने व चांदी के आभूषण के साथ-साथ हीरे के आभूषण की भी मांग विगत वर्ष के सापेक्ष बढ़ी है। ऐसे में इस वर्ष अधिक बिक्री होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed