{"_id":"6238c00cff669a6c8120e1e1","slug":"develop-the-tendency-to-learn-in-children-ambedkar-nagar-news-lko622548366","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों में विकसित करें सीखने की प्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों में विकसित करें सीखने की प्रवृत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नई शिक्षा नीति को प्रभावी बनाने में सभी को अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। नई शिक्षा नीति का मकसद प्री प्राइमरी के बच्चों को प्राइमरी लेवल के लिए तैयार करना है। यह विचार बीआरसी वाजिदपुर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय ई-कार्यशाला के शुभारंभ के मौके पर बीईओ केपी सिंह ने सोमवार को प्रकट किए। बीईओ ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों में अक्षर ज्ञान व सीखने की प्रवृत्ति का विकास करना होगा।
बीईओ ने इससे पहले दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच समन्वय स्थापित करना है। जब बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी तो उनका भविष्य भी उज्ज्वल होगा। इसलिए सभी अध्यापकों व आंगनबाड़ी कर्मियों को इस बात पर विशेष जोर देना है कि बच्चों को न सिर्फ अक्षर ज्ञान कराया जाए वरन उनमें सीखने की प्रवृत्ति का भी विकास किया जाए। चीजों को सीखने से बच्चों में उसका स्मरण बना रहता है।
मास्टर ट्रेनर एआरपी उमेश यादव ने प्राथमिक स्तर पर विद्यालयों की तैयारी, बच्चों तथा अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने समेत कई अन्य गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। इसके साथ नई शिक्षा नीति यूपी 2020 के तहत प्रिंट रिच सामग्री के प्रयोग की भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ साथ घर पर सेल्फ स्टडी पर भी ध्यान देना होगा। इस कार्य में अभिभावकों को बच्चों की मदद सुनिश्चित करनी होगी। इस मौके पर मित्रसेन वर्मा, रवि भूषण गौतम, सुमन सिंह, निसार अहमद, मोइन अख्तर व संजय सिंह आदि मौजूद रहे।