{"_id":"5dcaf1e48ebc3e5b1c706bdc","slug":"dev-deepawali-ambedkar-nagar-news-lko4918861154","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्लास से मनी देव दीपावली, 51 हजार दीपों से सजे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्लास से मनी देव दीपावली, 51 हजार दीपों से सजे मंदिर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के सनातन वैदिक देवभूमि नयागांव में आयोजित देव दीपावली पर्व पर दीप जलाते श्रद्धालु
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर/टांडा। देव दीपावली का पर्व मंगलवार को उल्लास से मना। सरयू नदी के किनारे टांडा व आलापुर में 51 हजार से अधिक दीप जलाए गए। नदी घाट के किनारे स्थित मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया था, जहां बड़ी तादाद में पहुंचे महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ देव दीपावली में भाग लिया।
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के सनातक वैदिक आश्रम देवभूमि नयागांव में देव दीपावली के मौके पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ। आश्रम संरक्षक एवं मानस के प्रकांड प्रवचनकर्ता श्रीनिवास दास वेदांती महाराज के सानिध्य में आयोजित देव दीपावली को सफल बनाने के लिए पिछले करीब 15 दिनों से तैयारी चल रही थी। शाम होने के पहले ही बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु देवभूमि पहुंच गए।
प्रवचनकर्ता श्रीनिवासदास वेदांती के नेतृत्व में सरयू आरती हुई। इसके बाद मंदिर परिसर को 51 हजार दीपों से सजाने का सिलसिला शुरू हुआ। सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने दीपों को सजाने के बाद दीपदान किया। इस कार्यक्रम में अंबेडकरनगर जिले के अलावा बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर व संतकबीरनगर जनपद के भी श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
प्रवचनकर्ता श्रीनिवासदास वेदांती महाराज ने श्रद्धालुओं को देव दीपावली पर्व की महत्ता के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि इसी कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही महादेव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध कर उसके अत्याचार से देवताओं को मुक्ति दिलाई थी। भगवान शिव के इसी विजयोत्सव को देवतागण तब से कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर देव दीपावली के रूप में मनाते हैं। आचार्य आशुतोष शुक्ल, रमेश शुक्ल, अंगद वर्मा, जय बजरंग ग्रुप के प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा, डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. रामप्रताप मिश्र, अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ उपाध्याय, तारकेश्वर यादव व अशोक कुमार मिश्र आदि ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार नगर के मोहल्ला छज्जापुर स्थित झारखंड महादेव मंदिर के निकट बड़ी तादाद में श्रद्धालु एकत्र हुए, जहां भव्य ढंग से देव दीपावली का आयोजन हुआ। सरयू नदी के किनारे स्थित इस मंदिर में शाम होते ही सभी श्रद्घालु दीपक लेकर पहुंचे, जहां मंदिर को 5100 दीपों से प्रकाशित किया गया। नगर के मोहल्ला हयातगंज स्थित नागेश्वरनाथ महादेव मंदिर को भी भव्य ढंग से सजाया गया था। यहां भी श्रद्धालुओं ने देव दीपावली में भागीदारी की।