फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Demand for earthen lamps increased during Diwali

Ambedkar Nagar News: दीपावली में मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ी

Wed, 08 Oct 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 08 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Demand for earthen lamps increased during Diwali
अंबेडकरनगर। दीपावली के पर्व पर घर-आंगन को रोशन करने के लिए कुम्हार समुदाय ने दीये और खिलौने बनाने शुरू कर दिए हैं। इस बार दीपावली में मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा और आसपास के गांवों में दीये बनाने का काम जोरों पर हैं।
विज्ञापन

कुम्हारों का कहना है कि दीपावली उनके लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि सालभर की मेहनत का अवसर होता है। एक ओर जहां इलेक्ट्रॉनिक लाइटों और चाइनीज सजावटी सामान ने बाजार में अपनी जगह बना रखी है, वहीं दूसरी ओर वोकल फॉर लोकल अभियान के बाद से लोगों का रुझान फिर से मिट्टी के दीयों की ओर लौट रहा है। अनेक युवा कारीगर अब पारंपरिक चाक को आधुनिक डिजाइन और रंगों के साथ जोड़ रहे हैं, जिससे दीयों को नया लुक मिल रहा है। कुम्हारों को इस उत्सव की तैयारी में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पारंपरिक कारीगरों की आजीविका पर संकट

मनबोध प्रजापति का कहना है कि पहले जहां हर घर दीपावली पर मिट्टी के दीयों से रोशन होता था, अब उनकी जगह रंग-बिरंगी लाइटों ने ले ली है।

-----------------------------------------
तालाबों से मिट्टी निकालना बना चुनौती

केशव राम प्रजापति बताते हैं कि सरकारी तालाबों से मिट्टी निकालना अब आसान नहीं रह गया है। तालाबों से सटे खेतों के मालिक मिट्टी निकालने की अनुमति नहीं देते, जिससे काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed