फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   D.El.Ed exam began, 676 students were absent

Ambedkar Nagar News: डीएलएड परीक्षा शुरू, 676 विद्यार्थी रहे गैरहाजिर

Mon, 21 Sep 2026 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
D.El.Ed exam began, 676 students were absent
अंबेडकरनगर। जिले के आठ केंद्रों पर सोमवार को डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में 1417 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 1091 ने परीक्षा दी, जबकि 326 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 1629 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 1279 परीक्षार्थी शामिल हुए और 350 गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में कुल 676 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसमें बाल विकास विषय की परीक्षा कराई गई। दूसरी पाली में दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक प्रारंभिक शिक्षा के सिद्धांत विषय की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ रही। प्रवेश के दौरान तैनात कर्मचारियों ने जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। पर्यवेक्षकों के साथ स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे। केंद्रों के बाहर पुलिस बल की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहा। व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए परीक्षा से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी केंद्रों पर मौजूद रहे। डायट प्राचार्य ब्रजेश उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। अव्यवस्था और नकल की किसी भी संभावना को रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था प्रभावी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed