{"_id":"69c56b3b9fd5d3ae86051456","slug":"death-of-son-in-road-accident-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-153102-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में बेटे की मौत
Thu, 26 Mar 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर। जैतपुर क्षेत्र के रकबा गांव निवासी एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब बांदा में हुए सड़क हादसे में इकलौते पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल शव के गांव में आने का इंतजार किया जा रहा है।
रकबा निवासी शिवप्रसाद ने बताया कि उनके तीन बच्चों में इकलौता पुत्र शनि (25) था। वह इलाहाबाद में रहकर गाड़ी चलाने का काम करते हैं। शनि इंटर की पढ़ाई के बाद ड्राइविंग के काम से जुड़ गया था और पिछले दो वर्षों से ट्रेलर पर खलासी का कार्य कर रहा था।
परिवार में मां मनीषा देवी (45), बड़ी बहन रोशनी (18) और छोटी बहन रुचि (13) के साथ शनि का गहरा लगाव था। बृहस्पतिवार सुबह बांदा-महोबा रोड पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसके बाद वाहनों में भीषण आग लग गई।
विज्ञापन
इस हादसे में शनि और ट्रेलर चालक सूर्यभान निवासी आजमगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से फोन पर सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में इस घटना से शोक की लहर है। हर कोई पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधा रहा है।