{"_id":"6398ba50ef34ed03217286f8","slug":"dead-body-thrown-after-killing-a-young-man-ambedkar-nagar-news-lko661701170","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: युवक की हत्या कर फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: युवक की हत्या कर फेंका शव
विज्ञापन
सबना तिवारीपुर में युवक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। -संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। गेहूं की बुआई करने गए युवक का अगले दिन सुबह गांव के बाहर शव मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। घटना से परिवार में रोना पीटना मचा हुआ है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज उन्हें गिफ्तार किया है।
थाना क्षेत्र भीटी के सबना तिवारीपुर में मंगलवार सुबह उस समय ग्रामीण सन्न रह गए जब गांव के बाहर ही सुमित तिवारी (28) पुत्र रामफेर का शव पड़ा मिला। सुमित के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार के निशान दिख रहे थे। भीटी पुलिस टीम ने गांव जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी संजय कुमार राय व सीओ भीटी शुभम कुमार भी गांव पहुंचे और परिजनों से जानकारी हासिल की।
परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम गेहूं की बुआई के लिए खेत पर जाने की बात कहकर सुमित घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। उसकी पत्नी सोमवार सुबह ही एक निमंत्रण में बहोरिकपुर गई थी। घर पर सुमित के अलावा उसके पिता रामफेर मौजूद थे। सुमित के दोनों छोटे बच्चे भी घर पर ही थे। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
पत्नी किरन तिवारी ने कहा कि रात में सुमित घर लौट रहा था। रास्ते में सुरेंद्र तिवारी के छप्पर के पास जल रहे अलाव को तापने चला गया। वहां हुए किसी विवाद के बाद सुरेंद्र ने अमन तिवारी के साथ मिलकर सुमित की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और शव फेंककर फरार हो गए।
सुमित की हत्या से समूचे परिवार व गांव में शोक का माहौल है। मायके गई पत्नी को घटना की जानकारी हुई तो वह बदहवास हो गई। बाद में रोते-बिलखते घर पहुंची। घर पर बाबा रामफेर के साथ मौजूद सुमित के 10 वर्षीय पुत्र शशांक व आठ वर्षीय पुत्र प्रशांत का भी बुराहाल है।
बुजुर्ग हो चुके रामफेर पुत्र की हत्या से अवाक हैं। सेवानिवृत्त बिजली कर्मी रामफेर ने फफक कर रोते हुए कहा कि अब दोनों छोटे बच्चों को सम्हालने की जिम्मेदारी वे कैसे निभाएंगे।