{"_id":"662d2ec417899fd0c40ae036","slug":"dead-body-of-unknown-youth-found-in-canal-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-114331-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नहर में मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नहर में मिला अज्ञात युवक का शव
Sat, 27 Apr 2024 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए भेज पहचान में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र कटका के महुलिया गांव स्थित शारदा सहायक नहर में शनिवार को संदिग्ध हालात में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार दोपहर कुछ लोग शारदा सहायक नहर की तरफ गए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। एक युवक वहां पड़ा हुआ था। इसी बीच आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर कटका पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।