फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of a brick kiln worker found hanging from a dupatta in the house

Ambedkar Nagar News: घर में दुपट्टे से लटका मिला ईंट-भट्ठा मजूदर का शव

Sat, 03 Jun 2023 05:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 03 Jun 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a brick kiln worker found hanging from a dupatta in the house
पत्नी बच्चों के साथ गई थी मायके, घर पर अकेले था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र हंसवर के बकड़ापुर लखनपुर गांव में ईंट-भट्ठा मजदूर का शव शुक्रवार रात उसके घर में फंदे से लटकता मिला। जानकारी होते ही गांव पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के कारणों की जानकारी अब तक नहीं हो पाई है। बकड़ापुर लखनपुर निवासी खुशीराम (22) पुत्र स्व जंगबहादुर गांव के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। दो दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी। घर पर वह अकेला ही था। प्रतिदिन भोर में ही गांव के मजदूरों के साथ वह भी काम पर जाता था लेकिन शुक्रवार भोर में वह नहीं गया। मजदूरों को लगा कि हो सकता है कि वह बाद में आए। इस पर उसे किसी ने नहीं बुलाया और काम पर चले गए।
जब दिन बीत गया और खुशीराम काम पर नहीं आया तो देर शाम काम से लौटते समय कुछ मजदूर हाल जानने उसके घर पहुंच गए। उसके भतीजे से पूछा तो पता चला कि खुशीराम सुबह से ही नहीं दिख रहा है। उसके कमरे में अंदर गए तो देखा कि पत्नी के दुपट्टे से बंधा उसका शव लटक रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर बसखारी पुलिस मौके पर पहुंची। पति के मौत की खबर मिलने पर पत्नी प्रियंका अपने ढाई वर्षीय व डेढ़ वर्षीय पुत्रों के ससुराल पहुंची। प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेशचंद्र मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed