फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CT scan stalled again in district hospital

जिला अस्पताल में फिर सीटी स्कैन ठप

Tue, 10 Aug 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
CT scan stalled again in district hospital
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में मंगलवार को केबल खराब होने से सीटी स्कैन सेवा ठप रही। इससे दूरदराज के क्षेत्रों से सीटी स्कैन जांच कराने पहुंचे नागरिकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इससे कुछ दिन पहले ही केबल में आई खराबी के चलते सीटी स्कैन सेवा प्रभावित हुई थी। कई दिन तक जांच प्रभावित थी। ऐसे में फिर आई गड़बड़ी से जिला अस्पताल में जांच सेवा ठप होने से मरीजों व तीमारदारों में निराशा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मंगलवार को फिर सीटी स्कैन सेवा ठप हो गई। केबल में आई खराबी के चलते स्कैन मशीन नहीं चल सकी। ऐसे में दूरदराज के क्षेत्रों से जांच कराने पहुंचे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। नागरिकों ने आए दिन उत्पन्न हो रही समस्या पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के प्रदीप कुमार व राकेश कुमार ने बताया कि वे जिला अस्पताल में मंगलवार को सीटी स्कैन जांच कराने पहुंचे थे। उनके सिर में काफी दिनों से दर्द हो रहा है। चिकित्सक को दिखाया तो उसने सीटी स्कैन जांच कराने की सलाह दी। वह जब सीटी स्कैन कक्ष पहुंचे तो पता चला कि आज जांच नहीं हो पाएगी। उन्होंने अगले दिन आने की बात कही तो कर्मचारी ने कहा कि अभी तय नहीं है कि अगले दिन जांच हो पाएगी। केबल में गड़बड़ी आई है। इससे एक-दो दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसखारी से अपनी पत्नी राजकुमारी को लेकर पहुंचे रामप्रसाद भी काफी परेशान दिखे। कहा कि बाहर सीटी स्कैन जांच काफी महंगी होती है। उनकी पत्नी के सिर में काफी दिनों से दर्द है। चिकित्सकों ने सीटी स्कैन जांच कराने की सलाह दी थी। निशुल्क जांच होने की उम्मीद में वे जिला अस्पताल पहुंचे थे, परंतु अब निराश होकर लौटना पड़ रहा है। 200 रुपये उनका भाड़े में ही बर्बाद हो गया। नागरिकों ने अविलंब गड़बड़ी को दूर कराकर सेवा को बहाल किए जाने की मांग की है। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि केबल में गड़बड़ी से सेवा प्रभावित हुई है। बुधवार को सेवा बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed