फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Criminal

माफिया सरगना खान मुबारक का लखनऊ का घर भी होगा कुर्क

Fri, 27 Nov 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Criminal
अंबेडकरनगर। माफिया सरगना खान मुबारक के लखनऊ स्थित बेशकीमती घर को कुर्क करने की हरी झंडी जिला प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दे दी है। लखनऊ जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही रिसीवर नियुक्त करने के बाद अंबेडकरनगर पुलिस राजधानी पहुंचकर हुसैनगंज स्थित चार कमरों वाले फ्लैट को कुर्क कर लेगी। उधर, एक अन्य शातिर बदमाश गैंगस्टर पप्पू यादव उर्फ मित्रसेन के घर को भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने की हरी झंडी मिल गई है। पुलिस पप्पू यादव के घर को ध्वस्त करने की तैयारी में है। उसका घर हंसवर थाना क्षेत्र के नसीरपुर में है। माना जा रहा कि यह दोनों बड़ी कार्रवाई अगले कुछ दिनों में ही पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

माफियाओं व बदमाशों के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा छेड़े गए प्रभावी व बड़े अभियान के क्रम में दो और बड़ी कार्रवाई अमल में आने वाली हैं। पुलिस ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल माफिया सरगना खान मुबारक व उसके गुर्गों के विरुद्ध बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ रखा है। इसमें बीते माह कई बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस ने माफिया खान मुबारक के हंसवर स्थित घर व कॉम्प्लेक्स को ढहाने व खेत को कुर्क कर सरकारी संपत्ति घोषित करने के बाद उसकी गैरजनपद स्थित संपत्ति पर निगाह लगा दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने लखनऊ के हुसैनगंज स्थित एक कॉम्प्लेक्स में उसके चार कमरों वाले आलीशान घर को खोज निकाला था। इसके बाद से ही पुलिस घर को कुर्क करने की तैयारी में जुट गई थी। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर हंसवर पुलिस ने जरूरी प्रक्रिया को पूरा कराया। इस बीच बड़ी खबर यह है कि हंसवर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने माफिया खान मुबारक के लखनऊ स्थित बेशकीमती घर को कुर्क करने की अनुमति गैंगस्टर एक्ट के प्रावधानों के तहत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी एक प्रति जिला मजिस्ट्रेट लखनऊ को भेजी गई है। ऐसा इसलिए, जिससे कुर्की की प्रक्रिया को स्थानीय मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूरा कराया जा सके। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही लखनऊ जिला प्रशासन रिसीवर/मजिस्ट्रेट की तैनाती कर देगा, जिसके बाद अंबेडकरनगर पुलिस लखनऊ पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई को विधिवत अमल में ले आएगी। पुलिस ने इसके साथ ही एनटीपीसी व आसपास के क्षेत्र में रंगदारी जैसे अपराध को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश मित्रसेन यादव उर्फ पप्पू पर शिकंजा कस दिया है।
पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत पप्पू के घर को कुर्क करने की अनुमति प्रदान कर दी है। कुर्की की अनुमति मिलने के बाद जनपद पुलिस उसके हंसवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत नसीरपुर गांव स्थित घर को ध्वस्त करने की गोपनीय कार्य योजना तैयार की है। दरअसल, खान मुबारक का लखनऊ स्थित घर बहुमंजिला फ्लैट में है, इसलिए उसे ध्वस्त करना संभव नहीं है, जबकि पप्पू यादव का घर नसीरपुर में अपना इकलौता है। ऐसे में उसके गांव स्थित कीमती घर को ध्वस्त करने की पूरी तैयारी पुलिस टीम कर चुकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
जनपद पुलिस द्वारा छेड़े गए इस अभियान से बदमाशों को बड़ा सबक मिलने की उम्मीद है। दरअसल पुलिस अब तक सिर्फ केस दर्ज करने, गिरफ्तारी व जेल भेजने तक ही सीमित रहती आई है। अब वह बदमाशों द्वारा अपराध कर कमाई गई संपत्ति को जब्त करने व नष्ट करने की कार्य योजना को अमल में ला रही है। माफिया खान मुबारक की पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति को नष्ट व जब्त किया जा चुका है। माफिया के सहयोगी परवेज व उसकी पत्नी की संपत्ति को भी पुलिस ने जब्त किया है।
माफिया सरगना अजय सिपाही के पिता व एक सहयोगी का बैंक खाता भी पुलिस सीज कर चुकी है। इसी क्रम में अब शातिर बदमाश पप्पू यादव के घर को कुर्क करने तथा उसे ध्वस्त करने की तैयारी है। निश्चित तौर पर इससे एक बड़ा संदेश बदमाशों के विरुद्ध जा रहा है कि अब अवैध ढंग से कमाई गई उनकी संपत्ति कतई सुरक्षित नहीं है।

बदमाशों के विरुद्ध सभी जरूरी प्रक्रिया चल रही है। बीते दिनों कई बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आगे भी अलग-अलग तरह की कार्रवाई देखने को मिलेगी। अभी इससे ज्यादा कुछ कहना संभव नहीं है। अपराधियों का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त के लिए जो भी कार्रवाई संभव होगी, वह सब अमल में लाई जाएगी।
आलोक प्रियदर्शी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed