फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man shot in minor disputes, serious

मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर

Wed, 24 Aug 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 24 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
 Young man shot in minor disputes, serious
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल से टॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया गोली लगने से घायल सुधीर। - फोटो : अमर उजाला
मामूली विवाद को लेकर मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र के बनकटा बुजुर्ग गांव में एक युवक को गोली मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने उसे गंभीर हालत हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने छापा मारकर वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



गांव निवासी रुद्रप्रताप सिंह के पालतू जानवर की मंगलवार सुबह मौत हो गई। इस पर रुद्रप्रताप उसे गांव के ही एक भूखंड में दफनाने का प्रयास करने लगा। यह देख गांव निवासी नरेंद्र सिंह और तीर्थराज सिंह ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बताया जाता है कि थोड़ी देर बाद रुद्रप्रताप के पड़ोसी तीर्थराज सिंह घर से बाहर पड़े जानवर के शव को हटाने के लिए छत पर खड़े रुद्रप्रताप से कहा।  इस पर भड़के रुद्रप्रताप ने अपने बाबा रामदुलार सिंह की लाइसेंसी बंदूक से तीर्थराज के 24 वर्षीय पुत्र सुधीर सिंह पर फायर झोंक दिया।

गोली सुधीर के सिर से लगती हुई निकल गई। कई छर्रे उसके चेहरे, हाथ व दाहिनी       आंख में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो भूमि पर गिर पड़ा। गोली चलने से मौके पर हड़कंप मच गया देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।

पुलिस को सूचना देने के साथ ही परिवारीजन गंभीरावस्था में सुधीर को लेकर सीएचसी जहांगीरगंज पहुंचे। जहां से  उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल और फिर वहां से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर  दिया गया।


दलबल के साथ मौके पर पहुंचे एसओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने रुद्रप्रताप सिंह के घर छापा मारकर लाइसेंसी बंदूक को बरामद कर लिया। आरोपी फरार हो जाने के चलते पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed