फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Searched for a distributorship number on Google, lost one lakh.

Kanpur News: डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए गूगल पर तलाशा नंबर, एक लाख गंवाए

Sun, 11 Oct 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Searched for a distributorship number on Google, lost one lakh.
कानपुर। कोल्डड्रिंक की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर सीसामऊ निवासी युवक से एक लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी का लेटर दिखाकर भरोसा जीतने वाले व्यक्ति ने रकम खाते में पहुंचते ही संपर्क बंद कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर बजरिया थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सीसामऊ निवासी शिवम ने पुलिस को बताया कि वह कोल्डड्रिंक की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने गूगल पर संपर्क तलाशा था। आरोप है कि करीब 10 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उनसे संपर्क किया। दोनों की मुलाकात गुमटी स्थित मस्ताना रेस्टोरेंट में हुई। वहां आरोपी ने एसएलएमजी बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड, आगरा की ओर से कैंडिड सेल्स एंड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम जारी लेटर दिखाया।
विज्ञापन

आरोपी ने एक लाख रुपये एडवांस जमा करने पर कोड जनरेट होने और चार लाख रुपये देने के बाद माल उपलब्ध कराने की बात कही। भरोसा कर शिवम ने 15 सितंबर को एसबीआई की पी रोड शाखा से आरटीजीएस के जरिए आरोपी के बताए खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद कंपनी की ओर से कोई सूचना नहीं मिली और आरोपी ने भी संपर्क बंद कर दिया। बजरिया इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed