फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth killed after being hit by a roadways bus; police station besieged and road blocked.

Kanpur News: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, थाने का घेराव कर सड़क की जाम

Sun, 11 Oct 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Youth killed after being hit by a roadways bus; police station besieged and road blocked.
कानपुर। गंगा बैराज पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से सब्जी कारोबारी सुमित निषाद (35) की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस पर घायल को समय से अस्पताल न पहुंचाने और बस की तलाश में सीसीटीवी फुटेज न खंगालने का आरोप लगाकर परिजनों ने नवाबगंज थाने का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन


देर रात सैकड़ों लोगों ने थाने के बाहर कंपनी बाग-चिड़ियाघर मार्ग जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति संभालने के लिए स्वरूप नगर, ग्वालटोली, कर्नलगंज और रायपुरवा समेत छह थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए। खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन



नवाबगंज के चिड़ियाघर स्थित अमरूद मंडी निवासी कन्हैया लाल के चार बेटों में तीसरे नंबर का सुमित सब्जी का व्यापार करता था। परिवार में पत्नी काजल और दो बच्चे कीर्ति व रुद्रांश हैं। उसके भाइयों सुनील, सुशील और अमरजीत के मुताबिक शनिवार शाम सुमित मंडी से घर लौट रहा था। गंगा बैराज स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। परिजनों का आरोप है कि वहां से गुजर रही पुलिस घायल को सड़क पर तड़पता देखती रही, लेकिन उसे समय से अस्पताल नहीं पहुंचाया। लोगों से हादसे की जानकारी मिलने के बाद जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद पुलिस ने रोडवेज बस का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज तक नहीं खंगाले। इससे नाराज परिजन देर रात सैकड़ों लोगों के साथ नवाबगंज थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ ने थाने के बाहर कंपनी बाग-चिड़ियाघर मार्ग जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। नवाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है और परिजनों को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed