{"_id":"6acaa92522a992fdc8004bf6","slug":"railway-employee-found-dead-in-rewari-hotel-cremated-in-his-village-narnol-news-c-196-1-nnl1005-146483-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी के होटल में मृत मिले रेलकर्मी का गांव में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी के होटल में मृत मिले रेलकर्मी का गांव में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
फोटो नंबर- 05दाह संस्कार में शामिल होने पहुंचे ग्रामीण। संवाद
- फोटो : samvad
नारनौल। शुक्रवार को रेवाड़ी के रेलवे रोड स्थित एक होटल फंदे से लटका गांव तिगरा-गुजरवास निवासी सुशांत (32) का शव मिला था। शहर थाना पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लिया। रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया गया।
शनिवार को शव गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दी और अंतिम संस्कार करवाया। सुशांत पहले रेलवे में कर्मचारी था लेकिन करीब तीन साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी।
इसके बाद वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार उस पर काफी कर्ज हो गया था, जिसके चलते उसकी करीब एक एकड़ कृषि भूमि भी बिक चुकी थी। उसे शराब और जुए का आदी भी बताया जा रहा है जिससे उसकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
5 को घर से गया था, पत्नी से चल रही थी अनबन
सुशांत 5 अक्तूबर को घर से निकला था और पिछले पांच दिनों से रेवाड़ी के अनिल होटल में अकेला ठहरा हुआ था। वह शादीशुदा था और उसके दो भाई हैं। उसका एक पांच वर्षीय बेटा भी है। कुछ समय से पत्नी के साथ उसकी अनबन चल रही थी जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।
वर्जन :
शव का पोस्टमार्टम कराकर व परिजनों के बयान दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या के पीछे कर्ज, पारिवारिक कलह या अन्य कोई कारण है, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।-सूबे सिंह, प्रभारी, शहर थाना