{"_id":"5772b3874f1c1ba32c79b2b9","slug":"young-man-died-in-accident-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से उतर रहे यात्री पर चढ़ा पहिया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस से उतर रहे यात्री पर चढ़ा पहिया, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक यात्री बस से उतर रहा था उतरने के दौरान ही चालक ने बस आगे बढ़ा देने से एक यात्री वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक बस लेकर भाग निकला। बाद में पुलिस ने घराबंदी कर महबूबगंज बाजार में बस को पकड़ लिया और चालक समेत उसे थाने ले आई।
विज्ञापन
साथ ही शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार प्रेषण तक मामले में केस नहीं दर्ज किया जा सका था। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत सेवागंज गांव निवासी मोहम्मद शफीक (36) पुत्र मोहम्मद रफीक मंगलवार सुबह इल्तिफातगंज से एक निजी बस से गांव जा रहा था।
विज्ञापन
जब वह सेवागंज पुलिस चौकी के निकट बस रुकवाकर उतरने लगा तभी चालक ने बस आगे बढ़ा दी। इससे शफीक अनियंत्रित हो गया और गिर पड़ा। बस का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। जब तक लोग गुहार मचाते हुए बस को रुकवाते, तब तक चालक बस लेकर भाग निकला। बस की चपेट में आने में शफीक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सेवागंज पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घेराबंदी कर बस को महबूबगंज चौराहा के पास पकड़ लिया। चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों के सहयोग से पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस चालक सहित बस को थाने ले आई।