फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman burnt to death in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला की मौत

Fri, 03 Jun 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 03 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Woman burnt to death in suspicious circumstances
मह‌िला जली - फोटो : demo pic

थाना क्षेत्र सम्मनपुर के बड़ेपुर में शुक्रवार को एक महिला संदिग्ध हालात में बुरी तरह जल गई। उपचार के लिए ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। मामले में मायके या ससुराल पक्ष सेे कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है।

विज्ञापन


सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर निवासी अनिल के घर शुक्रवार सुबह अचानक चीख-पुकार मच गई। परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि अनिल की पत्नी प्रियंका लपटों से घिरी है। परिवारीजनों के मुताबिक उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली थी।
विज्ञापन


इससे वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। परिवारीजनों ने किसी तरह से आग बुझा जलालपुर स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए रेफर कर दिया गया। परिवारीजन उसे लेकर जौनपुर को रवाना हुए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। लगभग 35 वर्षीय प्रियंका के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा है कि पारिवारिक कलह से ऊब कर महिला ने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी गांव पहुंची, हालांकि परिवारीजन समाचार प्रेषण तक शव का पंचनामा कराने के लिए तैयार नहीं हुए। एसओ त्रिभुवन वर्मा ने बताया कि मामले में छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed