फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   wild animal show again in Makhdoompur

मखदूम सराय में फिर दिखा जंगली जानवर

Wed, 10 Feb 2016 11:59 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर फिर से वन विभाग की टीम ने मंगलवार रात गांव में कैंप लगाकर इर्दगिर्द के क्षेत्र का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार वह तेंदुआ है जबकि वन विभाग के अधिकारियों के कहना है कि जो पगचिह्न मिले हैं, वह किसी बड़े जंगली जानवर की तरफ इशारा कर रहा है।

विज्ञापन


मालूम कि तीन दिन पूर्व मखदूम सराय से पहले एक भेड़ गायब हो गई। ग्रामीणों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन नहीं मिली। दूसरे दिन दोपहर बाद गांव के निकट खेल रहे बच्चों ने एक जानवर को मुंह में बकरा दबाए हुए लेकर भागते देखा। इस पर वे गुहार मचाते हुए गांव पहुंचे और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जब तलाश की, तो बकरे का एक अंग खेत में पड़े मिले। इसके अलावा लहसुन के खेत में किसी जानवर के नुकीले पदचिंह भी दिखाई दिए। इससे वे उसे तेंदुआ समझे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी पुलिस व वनविभाग को दी। सोमवार को वन रक्षक बेचूलाल व एक अन्य ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की और पदचिंहों का जायजा लिया। इसके बाद टीम ने रात भी गांव में ही गुजारी। मंगलवार दोपहर वन दरोगा सचिन गौतम के नेतृत्व में टीम ने गांव में कैंप किया।

इस बीच मंगलवार देर सायं गांव के बाहर शौच करने गए ग्रामीणों ने एक बार फिर से तेंदुए जैसे जानवर को देखा। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने जिस जानवर को देखा है, वह जंगली जानवर नहीं, बल्कि तेंदुआ है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। तेंदुए की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत फैल हो गई।


शाम होते ही  लोगों के घरों के दरवाजे बंद हो गए। वन दरोगा श्री गौतम ने बताया कि ग्रामीणों के बताए स्थान का उन्होंने जायजा लिया, लेकिन कोई जानवर नहीं दिखाई दिया। ग्रामीणों से कहा कि भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। टीम लगातार स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed